एक नहीं कई गुणों से भरपूर है Palm Oil है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके सेवन से क्या मिलते हैं लाभ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक नहीं कई गुणों से भरपूर है palm oil है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके सेवन से क्या मिलते हैं लाभ

पाम ऑयल के सेवन से सेहत पर क्या पड़ता है असर?

पाम ऑयल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन ए और ई होते हैं, जो मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। पाम ऑयल का उपयोग खान-पान से लेकर चिकित्सा तक में किया जाता है।

पाम ऑयल का इस्तेमाल आज कल हर खान-पान की चीज में किया जाता है। पाम ऑयल के सेवन से सेहत के कई लाभ मिल सकते हैं। बता दें कि पाम ऑयल एक प्रकार का वनस्पति तेल है। पाम ऑयल ताड़ के पेड़ के फल बनने वाला एक खास तेल है। पाम ऑयल का ज्यादातर कई प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, सौंदर्य प्रसाधनों और घरेलू उत्पादों में उपयोग किया जाता है। पाम ऑयल सही तरीके से उपयोग करने पर यह आपकी सेहत को कई लाभ देता है। पाम ऑयल विटामिन ए और ई जैसे वसा में घुलनशील विटामिन से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। पाम ऑयल शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि कुछ शुरुआती अध्ययन भी हैं जो मस्तिष्क और यहां तक ​​कि हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं पाम ऑयल के सेवन से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

palm oil.1

पाम ऑयल से ये मिलते हैं फायदे

जानकारी के अनुसार पाम ऑयल को लेकर कई अध्ययन किए गए है। इन्हीं में से राष्ट्रीय पोषण संस्थान द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार पाम ऑयल भी अन्य तेलों की तरह ही मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। पाम ऑयल को अफ्रीकी ऑयल पाम के फल से निकाला जाता है। पाम ऑयल दुनिया के सबसे ज्यादा उत्पादित और लोकप्रिय तेलों में से एक माना जाता है। इसका इस्तेमाल खान-पान से लेकर कई प्रोडक्ट को बनाने में भी किया जाता है। पाम ऑयल सुपरमार्केट में मिलने वाले लगभग आधे पैकेज्ड उत्पादों में से एक है। पाम ऑयल वैसे तो एक आम तेल की तरह ही होता है लेकिन कमरे के तापमान के कारण यह काफी अर्ध-ठोस होता हो जाता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल स्प्रेड के रूप में भी कर सकते हैं। पाम ऑयल का सिर्फ खान-पान में ही नहीं बल्कि चिकित्सा में मलेरिया से लेकर पीठ दर्द तक हर चीज के इलाज के लिए भी किया जाता है। पाम ऑयल के सेवन से शरीर में विटामिन ए के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में विटामिन ए का स्तर तेजी से गिरने लगता है। ऐसे में अगर पाम ऑयल इस स्तर को बेहतर बनाए रखने में काफी मदद करता है।

पाम ऑयल की खासियत

पाम ऑयल के सेवन से मस्तिष्क और यहां तक ​​कि हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। पाम ऑयल के सेवन से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम होता है। पाम ऑयल के सेवन से स्ट्रोक के जोखिम को कम करने और मस्तिष्क के घावों के विकास को रोकने में भी मदद मिलती है। पाम ऑयल शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक माना जाता है। यह शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को विटामिन ए की कमी है वह लाल पाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ए की कमी को शरीर से दूर करने का यह एक सरल और जादुई फार्मूला माना जाता है। बता दें कि लाल पाम ऑयल कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है जिसे शरीर विटामिन ए में बदल सकता है। पाम ऑयल में कुछ एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।