National Nutrition Week : 15 जरूरी न्यूट्रिएंट्स जो बनाएंगे आपका शरीर स्वस्थ
Girl in a jacket

National Nutrition Week : 15 जरूरी न्यूट्रिएंट्स जो बनाएंगे आपका शरीर स्वस्थ

National Nutrition Week : हर साल एक से सात सितंबर तक ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन के लिए पोषण की महत्ता को लेकर जागरूकता फैलाना है। इस साल की थीम ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ है। इस मौके पर, हम आपको बताते हैं उन 15 महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जो शरीर के लिए अत्यंत जरूरी हैं।

Highlight : 

  • एक से सात सितंबर तक ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ 
  • इस साल की थीम ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ है
  • पोषण की महत्ता को लेकर जागरूकता फैलाना

सही पोषण पर ध्यान देना आवश्यक

हमारी जीवनशैली में आए बदलावों के कारण आजकल सही पोषण पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हो गया है। जैसे इंजन को चलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत होती है, वैसे ही शरीर के सही ढंग से काम करने के लिए भी सही पोषण की जरूरत होती है। बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली ने हमारे खान-पान के तरीके को भी प्रभावित किया है, जिसके कारण पोषण की कमी हो रही है।

4 essential nutrients — are you getting enough? - Harvard Health

15 महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में है मददगार

स्वस्थ शरीर के लिए मुख्य रूप से दो प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है,  माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स में विटामिन्स और मिनरल्स शामिल होते हैं, जबकि मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स और पानी शामिल होते हैं। इनमें से 15 महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं,

  • विटामिन A – दृष्टि और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए जरूरी
  • विटामिन B6 – मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक
  • विटामिन B12 – खून के उत्पादन और तंत्रिका तंत्र के लिए महत्वपूर्ण
  • विटामिन C – प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है
  • विटामिन D – हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक
  • विटामिन E – त्वचा और कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए
  • फोलेट – गर्भावस्था और कोशिकाओं की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण
  • राइबोफ्लेविन – ऊर्जा उत्पादन और कोशिका स्वास्थ्य के लिए
  • आयरन – खून के लिए आवश्यक, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है
  • कैल्शियम – हड्डियों और दांतों के लिए महत्वपूर्ण
  • मैग्नीशियम – मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के लिए
  • जिंक – प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त करता है
  • सेलेनियम – एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है
  • थायमिन – ऊर्जा के उत्पादन में सहायक
  • नियासिन – त्वचा, पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक

उचित मात्रा में खाएं न्यूट्रिएंट्स, शरीर को कई गंभीर बीमारियों से रखेगा दूर

National Nutrition Week 2024: शरीर के लिए बेहद जरूरी है ये 15 न्यूट्रिएंट्स, बीमारियां रखता है दूर | National Nutrition Week 2024 15 nutrition which is good for health and Keeps diseases away

इन न्यूट्रिएंट्स को उचित मात्रा में खाना शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। ये तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को फिट रखते हैं। सही आहार लेने से हम न सिर्फ वर्तमान में स्वस्थ रहते हैं, बल्कि भविष्य में भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ का यह समय हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हमारी दिनचर्या में ये सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं या नहीं। सही और संतुलित आहार से हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।