दूध, दही या पनीर, जानिए क्या है आपके शरीर के लिए ज़्यादा फायदेमंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दूध, दही या पनीर, जानिए क्या है आपके शरीर के लिए ज़्यादा फायदेमंद

कहते हैं हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए हमें रोज अंडे और दूध का सेवन करना चाहिए. डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

अब सवाल उठता है कि दूध, पनीर या दही, किससे शरीर को ज्यादा ताकत मिलती है। तीनों में काफी पोषक तत्व होते हैं लेकिन किससे शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है ये जान लेना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

Dairy product effect heart health

दूध से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं, 250एमएल फैट फ्री मिल्क में 90 कैलोरी और 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे शरीर को प्रोटीन भी मिलता है और आयुर्वेद कहता है कि दूध के सभी तत्व अगर डाइजेस्ट हो जाए तो सभी कमियां भी बैलेंस हो जाते हैं.

masala doodh recipe

जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि दूध को हमें हमेशा उबालकर पीना चाहिए, पर ज्यादा उबालना भी नुकसान पहुंचाता है। दूध को पीने से हमारी हड्डिया मजबूत होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।

product jpeg

इस हाई प्रोटीन और जरूरी तत्वों वाले पनीर से न सिर्फ ताकत मिलती है बल्कि ये हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इससे मसल्स बिल्ड और रिपेयर होती है। ये एक लो कार्ब फूड है इसलिए जिम या वर्कआउट करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

images 3

दही है रामबाण नुस्खा अगर आप पेट की सेहत को सही रखना चाहते हैं तो दही का सेवन करें क्योंकि ये प्रोबायोटिक फूड है। एक कप फैट फ्री दही में 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन होता है और इससे भी विटामिन बी12 मिलता है.

homemade yogurt indian dahi curd 600nw 2277907151

दूध, पनीर और दही का सेवन हमारी जरूरत पर निर्भर करता है और ताकत मिलना भी इसी पर तय होता है। हड्डियों के लिए दूध, मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन और गट हेल्थ के लिए दही खाना चाहिए।

p9 27

हमारे द्वारा दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान है, ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते है।

frutas plant milk lactose intolerance ghee paneer buttermilk curd mashed potato soy milk lactose

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।