Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, महादेव की बनी रहेगी कृपा
Girl in a jacket

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, महादेव की बनी रहेगी कृपा

Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: महादेव की कृपा पाने के लिए इस बार महाशिवरात्रि के पर्व से बड़ा त्योहार भला क्या हो सकता है। इस महाशिवरात्रि इन चीजों का दान अवश्य करें, जिसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पूजा पद्धति के अनुसार इस दिन क्या दान कर सकते हैं और इससे क्या लाभ मिलेगा।

Highlights

  • महाशिवरात्रि पर जरूर करें दान
  • सभी संकट से रहेंगे दूर
  • महादेव की बनी रहेगी कृपा

भोलेनाथ की पूजा करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना गया है। ये शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह पर्व हर साल शिव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग उपवास भी रखते हैं, जो बेहद शुभ होता है। ये भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। ऐसे में पूजा करने के अलावा दान करने का भी विशेष महत्व है। दरअसल, दान का जीवन में बहुत महत्व होता है। बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया गया दान बहुत ही पुण्य कारी होता है। यदि आप महाशिवरात्रि पर दान करना चाहते हैं, तो इन चीजों का दान करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

daan2

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान

  • शिवरात्रि के दिन दूध या उससे बनी चीजें दान करना बेहद लाभकारी होता हैं। शिवजी को दूध प्रिय होता हैं। इसलिए इस दिन दूध का दान करें।
  • महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को अपनी इच्छा अनुसार मंदिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य खत्म होने लगता हैं।
  • शिवरात्रि की सुबह कच्चे दूध, चावल और चीनी का किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।
  • हिंदू धर्म में अनाज के दान का काफी महत्व है। अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए।

daan5

  • महाशिवरात्रि पर गाय का घी एक बर्तन में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ माना जाता है।
  • महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।
  • इस दौरान वस्त्रों का दान करना भी शुभ होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Punjabkesari.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।