Lifestyle: कभी-भी फ्रिज में न रखें ये 8 चीजें, खत्म हो जाएंगे इनके गुण
Girl in a jacket

कभी-भी फ्रिज में न रखें ये 8 चीजें, खत्म हो जाएंगे इनके गुण

Lifestyle

Lifestyle: तकनीक हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। कभी पकी हुई और कच्ची सब्जियों को रखने के काम में आने वाला फ्रिज, अब घरों की अलमारी से नजर आते हैं, जिनमें सा​बुत मसालों से लेकर, ड्राई फूट्स, सीड्स, फल और भी न जाने क्या-क्या रखा जाता है।

Highlights

  • तकनीक हमारी लाइफस्टाइल का बन गई है हिस्सा
  • फ्रिज ने हमारी जीवनशैली आसान कर दी है
  • कई चीजें कभी भी फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए

फ्रिज में न रखें ये 8 चीजें

गर्मी अधिक होते ही सब्जिया और अन्य खाद्य पदार्थ के खराब होने का खतरा रहता है. जब तक फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी। लोग गर्मी से फल, सब्जियोें के बचाव के लिए ठंडे पानी का सहारा लेते थे। लेकिन फ्रिज होने और बिजली की उपलब्धता बढ़ने के बाद हालात पहले से बेहतर हुए हैं, जो खाद्य पदार्थ भयंकर गर्मी में 4 से 6 घंटे में खराब होने का खतरा रहता है. वहीं, फ्रिज के चलते कई दिनों तक खराब नहीं हो पाता है। अब घर में फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि फ्रिज में क्या रखने से नुकसान हो सकता है।

fridge2

आलू

फ्रिज के कम तापमान में आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में बदल सकता है। इससे ये स्वाद में थोड़ा मीठा हो सकता है, जिससे ये और भी अनहेल्दी हो जाता है।

fridge3

प्याज

प्याज को फ्रेश बने रहने के लिए हवा में रखना जरूरी होता है, क्योंकि प्याज से गैस निकलती रहती है, जिससे इसके आसपास नमी बनी रहती है। इसलिए इसे स्टोर करने की जगह में एयर सर्कुलेशन अच्छा होना चाहिए, जो फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं होता है।

fridge4

शहद

फ्रिज में कम तापमान पर शहद के क्रिस्टल बन जाते हैं और ये जम जाता है। इसलिए शहद को हमेशा सामान्य तापमान पर ही बाहर रखें।

fridge5

ब्रेड

ब्रेड को अधिकतर लोग फ्रिज में रखते हैं। इससे ब्रेड के ऊपर होने वाला मोल्ड जल्दी नहीं लगता है। लेकिन फ्रिज ब्रेड की सारी नमी खींच लेता है और इसे ड्राई बना देता है।

fridge6

टमाटर

फ्रिज में टमाटर रखने से इसका फ्लेवर घट जाता है और ये कम तापमान के कारण गलना शुरू हो सकते हैं।

fridge7

केला

फ्रिज में केला स्टोर करने से ये काले पड़ सकते हैं, गल सकते हैं और इसके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है।

fridge8

अचार

अचार में अक्सर विनेगर और नमक डाले जाते हैं, जिससे ये प्रिजर्वेटिव का काम करता है और लंबे समय तक खराब नहीं होता है। अचार को फ्रिज में रखने से फ्रिज की नमी पाकर अचार के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।


हर्ब्स

हर्ब्स की अपनी एक फ्रेश महक होती है और इन्हें फ्रिज में रख देने से ये महक फ्रिज में रखे अन्य चीजों के साथ मिक्स हो जाती है, जिससे इसका टेस्ट उतना फ्रेश और टेस्टी नहीं रह जाता है। साथ ही हर्ब्स में नमी होती है, फ्रिज में रखने से ये और भी नम हो कर गल सकते हैं और बेकार हो सकते हैं, इसलिए हर्ब्स को फ्रिज में न रखें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।