Home Remedies: जब मुंह में हो जाएं छाले, तो अपनाएं दादी मां के नुस्खें, झट से दूर होगी समस्या
Girl in a jacket

जब मुंह में हो जाएं छाले, तो अपनाएं दादी मां के नुस्खें, झट से दूर होगी समस्या

Home Remedies

Home Remedies: वैसे तो मुंह में छाले होना आम बात है। यह अक्सर पेट में गर्मी की चसते होते हैं। लेकिन कई लोगं को आए दिन इस समस्या जूझना पड़ता है। कई दवाईयों से इससे नजाद नहीं मिलता है। ऐसे में वह ठीक से खाना भी नहीं खा पाते हैं। आईए जानते हैं इससे बचने के उपाय के बारे में।

Highlights

  • मुंग के छालों से हैं परेशान
  • दादा नानी के नुस्खें होंगे कारगार
  • कई दवाईयों को करेगा फेल

छालों से ऐसे पाएं निजाद

मुंह में छाले होना आम समस्या है। लेकिन यह समस्या धीरे-धीरे दिक्कत खड़ी कर देती है। छाले की समय पर केयर नहीं की जाए, तो यह परेशानी बन सकता है। छाला होने के बाद खाना खाने में काफी परेशानी होती है। हम ठीक से बोल भी नहीं पाते, पानी पीने में भी काफी दिक्कत होती है। अगर छाले के दौरान कोई गलती से तीखा खाना खा ले, तो फिर उसे बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर समय पर छाले का ट्रीटमेंट नहीं किया जाए तो इससे कई सारी दिक्कतें हो सकती है। आप भी छाले होने पर परेशान हो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है आज हम आपको बताएंगे कि घरेलू नुस्खे को कर आप आसानी से इन सब चीजों से छुटकारा पा सकते हैं।

remedis2

छालों के लिए घरेलू उपाय

मुंह में छाले होना बेहद आम समस्या हो गई है, लेकिन यह तकलीफदायक होती है। छाले मुंह के अंदर कहीं पर भी हो सकते हैं जैसे कि जीभ, गाल, मसूड़े या होठों के अंदर। इससे बचने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे। एक कप गुनगुने पानी में छोटा चम्मच नमक मिला ले, फिर इस पानी से 3 से 4 बार कुल्ला करें इससे छाले ठीक हो सकते हैं।

remedis5

एलोवेरा होगा कारगार

एलोवेरा जेल छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा छालों को ठीक करने के लिए आप नारियल का तेल लगा सकते हैं। मुंह में छाले के लिए दही सबसे ज्यादा कारगर माना गया है। आप दिन में 2 से 3 बार दही का सेवन कर सकते हैं। एक कप गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें, फिर इस पानी से 3, 4 बार कुल्ला करें इससे भी आपको आराम मिलेगा। इन उपायों को कर आप जल्द आराम का सकते हैं।

remedis4

इन बातों का रखें ध्यान

छाले होने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, जैसे गरम मसालेदार या खट्टी चीजों का सेवन भूल कर भी ना करें इससे आपको दिक्कत हो सकती है। छाले होने पर आप अपना पेट साफ रखें। पानी की कमी शरीर में न होने दे। इसके अलावा धूम्रपान से मुंह में कई सारी परेशानी हो सकती है। अगर आपके मुंह के छाले इन उपायों को करने के बाद भी ठीक नहीं होते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।