High Cholesterol: High Cholesterol के लक्षण क्या हैं? जानें Cholesterol कम करने के घरेलू उपाय
Girl in a jacket

High Cholesterol के लक्षण क्या हैं? जानें Cholesterol कम करने के घरेलू उपाय

High Cholesterol

High Cholesterol: शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए खतरनाक साबित होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको यह मालूम होना चाहिए कि आपकी ऐसी कौनसी आदते हैं, जिसके कारण आप High Cholesterol के शिकार हो रहे हैं। High Cholesterol को कैसे कम किया जाए।

Highlights

  • शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए खतरनाक साबित होता है
  • दो प्रकार के होते हैं Cholesterol

Cholesterol बढ़ने का कारण

Cholesterol एक प्रकार का वसा है, जो हमारे शरीर में पाया जाता है। यह शरीर के लिए अत्यंत जरूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर के कई कार्यों के लिए अहम भूमिका निभाता है, जैसे कि सेल मेम्ब्रेन का निर्माण, हार्मोन उत्पादन और Vitamin-D के निर्माण में मदद करना। Cholesterol का निर्माण लिवर करता है। इसका मुख्य कारण है कि हम जितना Junk foof, Oily food या अधिक तेल वाले foods का सेवन करते है, उतनी इसकी मात्रा बढ़ती जाती है, तथा Cholesterol के ज्यादा बढ़ जाने से शरीर में रक्त का संचार सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसके कारण हृदय समन्धित रोगो का खतरा बढ़ जाता है,जिससे व्यक्ति को heart attack आदि जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

health

दो प्रकार के होते हैं Cholesterol

1 हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL):  यह ( Good Cholesterol )  जिसे अच्छा Cholesterol माना जाता है। यह हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है, क्योंकि यह हृदय के रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है। यह धमनियों से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

helth2

2 लोव-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL): यह ( Bad Cholesterol ) हमारे लिए हानिकारक होता है, क्योंकि यह हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता है।इसे “बुरा” Cholesterol भी कहा जाता है, क्योंकि यह उच्च होने पर धमनियों में जमा होकर आधारित Cholesterol प्लैक्स का कारण बन सकता है, जो धमनियों को संकुचित करने की क्षमता को कम  करता है जिससे दिल के रोग का खतरा बढ़ता है।

health3

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह क्या है?

अनहेल्दी Diet

Cholesterol को सही रखने के लिए डाइट अहम भूमिका निभाता है। अक्सर खान-पान में लापरवाही की वजह से Cholesterol बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको ज्यादा Packaged Snacks, Dairy Products या  Non-Veg का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों के ज्यादा सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।

health4

Physical Activity में कमी

जिन लोगों की physical activity कम हो जाती है उनके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसा अधिकतर office जाने वालों के साथ होता है, क्योंकि उन्हें घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना पड़ता है। व्यायाम करने से न सिर्फ खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है बल्कि इससे शरीर में अच्छा Cholesterol बढ़ता है।

health5

Alcohol का अधिक सेवन

जो लोग ज्यादा Liquor का अधिक सेवन करते हैं, उनके शरीर में खराब Cholesterol की मात्रा बढ़ जाती है। इससे हार्ट को नुकसान हो सका है। इसलिए शराब का सेवन कम से कम करें।

health6

मोटापा अधिक होने से

मोटापा बीमारियों की जड़ है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो Cholesterol बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में 30 से ज्यादा बॉडी मास इंडेक्स होने से परेशानी हो सकती है। Cholesterol को कंट्रोल रखना है तो वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है।

health7

अत्यधिक धूम्रपान का सेवन

धूम्रपान करने से शरीर में अच्छे Cholesterol की मात्रा कम होने लगती है और बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना अधिक हो जाती है। अगर शरीर में High Cholesterol की समस्या है, तो सिगरेट पीना एकदम छोड़ दें।

health8

Cholesterol कम करने के घरेलू उपाय

High Cholesterol को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डेली हैबिट में नीचे बताई गई चीजों को अपनाएं। यकीन मानिए High Cholesterol की समस्या तुरंत दूर हो सकेगी।

लहसुन

रोजाना सुबह या रात में सोने से पहले कच्चा खाने से खराब Cholesterol को कम किया जा सकता है। लहसुन में एलिसन नामक तत्त्व पाए जाते हैं, जो Cholesterol को कम करते हैं।

health9

ग्रीन टी

रोजाना green tea पीने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। green tea में ऐसे तत्त्व होते है, जो वजन घटाने के साथ Cholesterol को भी कम करते हैं। इसलिए रोजाना इसका सेवन करें।

health10

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे High Cholesterol लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। हल्दी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो bad Cholesterol को कम करते हैं।

health11

अलसी के बीज

अलसी में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलेनिक एसिड होता है जो सीधा bad Cholesterol को कम करता है। शरीर में जमा bad Cholesterol को कम करने के लिए डाइट में अलसी जरूर शामिल करें।

health12

आंवला

health13

सुपरफूड आंवला सेहत के लिए खजाना है। आंवला के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से high Cholesterol को कम किया जा सकता है। आंवला में अनिमो एसिड और एंटी- ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे bad Cholesterol कम होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।