Health Tips: प्रोटीन से भरपूर ये हैं वेजिटेरियन Food, मिलेगी मांस खाने जितनी ताकत
Girl in a jacket

प्रोटीन से भरपूर ये हैं वेजिटेरियन Food, मिलेगी मांस खाने जितनी ताकत

Health Tips

Health Tips: वेजिटेरियन फूड्स ताकत और पोषण के मामले में बिल्कुल पीछे नहीं है। कई सारे एथलीट और बॉडीबिल्डर शाकाहारी आहार खाते हैं। इन्हें खाने से डायबिटीज, दिल की बीमारी, किडनी और लिवर रोग में फायदा मिलता है।

Highlights

  • हेल्दी रहने के लिए पोष्टिक आहार है जरूरी
  • दवाइयों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक
  • वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट फूड

इस चीज का जरूर करें सेवन

कई लोग स्वस्थ शरीर पाने के लिए अनेक प्रयास करते हैं। कुछ लोग तो दवाइयां और पाउडर का भी सेवन करते हैं। लेकिन, जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, जहां मांसाहारी लोग मांस, मटन और चिकन का सेवन कर प्रचुर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं, वहीं शाकाहारियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि वे कौन सी चीजों का सेवन करें जिससे उन्हें मटन-चिकन के बराबर ताकत मिल सके। आइए जानते हैं कौन से ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ हैं जिनसे आपको भरपूर प्रोटीन मिल सकता है।

health2 3

इसके सेवन से मिलेगा प्रोटीन

वेजीटेरियन के लिए प्रोटीन लेना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन कुछ चीज ऐसी है, जिसका रोजाना सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन की भरपाई हो जाएगी। आप प्योर वेजीटेरियन है और मांस मटन भी नहीं खा सकते ऐसे में आपके शरीर को प्रोटीन की जरूरत है तो सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसका पाउडर बनाकर अब दूध के साथ भी इसे ले सकते हैं या फिर अब सोया बड़ी सोया चाप के रूप में इसे खा सकते हैं।

health3 3

खाएं सोयाबीन

सोयाबीन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे शरीर और सेहत दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद मानी गई है। जानकारी के अनुसार बताया है कि मांस मटन जितना सोयाबीन में प्रोटीन होता है। इसके अलावा हर अंकुरित मूंग का सेवन कर सकते हैं इस प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। इस अंकुरित मूंग में बारीक सलाद काटकर इसकी भेल बना सकते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाना सही होता है।

health4 3

करें पत्तेदार सब्जियों का सेवन

आप रोजाना हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा और आप तंदुरुस्त रहेंगे। इसके अलावा आप फलों का सेवन भी कर सकते हैं इसमें विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

health5 2

इन सब चीजों का सेवन कर आप आसानी से प्रोटीन ले सकते हैं और अपने शरीर को बेहतर बना सकते हैं। कुछ लोगों को इसकी सेवन से दिक्कत हो सकती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।