Health Tips: कई जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकते हैं छोटे से मच्छर, ऐसे करें बचाव
Girl in a jacket

कई जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकते हैं छोटे से मच्छर, ऐसे करें बचाव

Health Tips

Health Tips: मच्छर कई गंभीर बीमारियों की वजह बनते हैं। डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां इन दिनों तेजी से लोगों का अपना शिकार बना रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से अपना बचाव किया जाए।

मच्छरों से होने वाली बीमारियां

मच्छर बहुत ही खतरनाक कीट हैं और मानसून के दौरान तो इनका आतंक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया येलो फीवर जैसी कई खतरनाक बीमारियों की वजह मच्छर ही होते हैं। इन बीमारियों में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लक्षणों की पहचान कर तुरंत इलाज करवाने से काफी हद तक इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है।

HEALTH2

डेंगू

डेंगू जानलेवा मच्छरों के संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। यह बीमारी डेंगू वायरस से फैलती है, जो एडिस मच्छर के काटने से व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है। संक्रमित मच्छर के काटने पर यह वायरस ब्लड स्ट्रीम में प्रवेश करता है और फिर अपना असर दिखाना शुरू करता है।  डेंगू के लक्षण- तेज बुखार, सिरदर्द, जी मिचलाना, थकान, उल्टी, मांसपेशियों में गंभीर दर्द

HEALTH3

मलेरिया

मलेरिया एक खास तरह के परजीवी से होता है, जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश कर जाता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मलेरिया का ज्यादा खतरा होता है। मलेरिया के लक्षण- ठंड लगना शरीर में दर्द, बुखार, डायरिया, तनाव व थकान, खून की कमी, चक्कर आना।

HEALTH4

चिकनगुनिया

चिकनगुनिया फैलाने के लिए एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर जिम्मेदार होते हैं। चिकनगुनिया तब होता है, जब चिकनगुनिया वायरस जिसे अल्फावायरस के रूप में भी जाना जाता है, किसी व्यक्ति को काट लेता है।  चिकनगुनिया के लक्षण- बुखार, चकत्ते, जोड़ो में दर्द।

HEALTH5

जीका वायरस



जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छरों के काटने से जीका वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है। यह बहुत ही खतरनाक होता है। अगर कोई गर्भवती महिला इसकी शिकार हो जाए, तो इससे बच्चे का दिमाग छोटा रह सकता है। जीका वायरस के लक्षण- बुखार आना, सिरदर्द, आंखें लाल होना, शरीर पर चकत्ते, मसल्स में दर्द।

पीला बुखार



यह एक खास तरह के मच्छर से फैलने वाला इन्फेक्शन है, जो इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है।  येलो- फीवर के लक्षण, रीढ़ की हड्डी में सूजन, सिरदर्द, जी मिचलाना,बुखार और उल्टी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।