Health Tips: बुढ़ापे में भी रहना चाहते हैं फिट, आद ही डिनर के बाद अपनाएं ये अच्छी आदतें
Girl in a jacket

बुढ़ापे में भी रहना चाहते हैं फिट, आद ही डिनर के बाद अपनाएं ये अच्छी आदतें

Health Tips

Health Tips: हर कोई चाहता है कि हम लंबे समय तक जिएं और हमेशा हेल्दी और जवान दिखें। लंबी उम्र की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन इसके लिए केवल उम्र बढ़ने पर ही ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। हेल्दी और दीर्घायु जीवन जीने के लिए सही लाइफस्टाइल, खान-पान और मानसिक संतुलन का होना बेहद जरूरी है।

फिट रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसके अलावा खाने के बाद हम क्या करते हैं इससे भी हमारी सेहत प्रभावित होती है। खासकर डिनर के बाद की आदतें हमारे लिए काफी जरूरी होती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए रात में खाने के बाद कुछ अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ पोस्ट डिनर आदतों के बारे में।

health2 1

वॉक करें

डिनर के बाद कम से कम 10 मिनट वॉक जरूर करें। ये ब्लड सर्कुलेशन सही करता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है, कैलोरी बर्न करता है, इंसुलिन लेवल कम करता है, मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है और शरीर में फैट स्टोर होने से रोकता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ वॉक करने से दिनभर की बातें शेयर होती हैं, जिससे मानसिक थकान दूर होती है।



गुनगुना पानी पिएं

डिनर के 30 मिनट बाद गुनगुना पानी पिएं। ये खाने को तोड़ने में और उनसे न्यूट्रिशन एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है।

ब्रश करें

डिनर के आधे घंटे बाद दांतों को ब्रश करें और इसके बाद कुछ भी न खाएं। इससे कैविटी का खतरा टलता है, प्लाक दूर होता है और ओरल हेल्थ अच्छी होती है।

आरामदायक कपड़े पहनें

साफ-सुथरे ढीले कपड़े पहनें। पेट पर चढ़े टाइट कपड़े एसिडिटी या हार्टबर्न पैदा कर सकते हैं और साथ ही सोने में ये असहज महसूस कराते हैं। इसलिए साफ ढीले कपड़े पहनने से शारीरिक और मानसिक रूप से शरीर को राहत मिलती है।

फलों को कहें ना

कुछ लोगों को लगता है कि फल हर हाल में हेल्दी है, लेकिन सच्चाई ये है कि पोस्ट डिनर फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए। ये पाचन प्रभावित करते हैं और इनमें मौजूद शुगर डिनर के बाद शुगर स्पाइक कर सकता है। डिनर के बाद फ्रूट्स खाने से शरीर इसे अच्छे से पचाने में सक्षम नहीं होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।