Health Tips: हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न, इस विटामिन की हो सकती है कमी
Girl in a jacket

हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न, इस विटामिन की हो सकती है कमी

Health Tips

Health Tips: लाइफस्टाइल और खाने में गड़बड़ी के कारण आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम उम्र के लोगों में भी कई तरह की ऐसी दिक्कतें बढ़ती देखी जा रही हैं, जिन्हें कुछ वर्षों पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों के रूप में जाना जाता था। हम में से ज्यादातर लोगों को आहार से शरीर के लिए आवश्यक पोषक भी नहीं मिल पाते हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा और भी अधिक हो सकता है।

Highlights

  • हेल्दी लाइस्टाइल होना जरूरी है
  • Vitamin सेहत के लिए बेहद जरूरी
  • Vitamin B12 की कमी से होता सुन्न

इस Vitamin की कमी से पैर सुन्न होते है

शरीर को स्वस्थ रखने में Vitamin का अहम रोल होता है। इनकी कमी से शरीर कई समस्याओं का शिकार हो जाता है। हर Vitamin का अपना-अपना काम होता है। किसी एक की कमी भी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। Vitamin B12 भी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से हाथों-पैरों के झुनझुनी, सुन्नता,  हार्ट बीट बढ़ना, स्किन से जुड़ी समस्याएं और कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए खाने में Vitamin बी12  को भरपूर रूप से लेना चाहिए।

health2 5

Vitamin B12 की कमी

हाथों-पैरों में झुनझुनी और अक्सर थकान की समस्या का कारण Vitamin -बी12 की कमी हो सकती है। नसों, रक्त कोशिकाओं और डीएनए में भी इस Vitamin की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। इस Vitamin की कमी से कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए जब भी ऐसे संकेत मिले तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

health3 6

हाथ-पैरों में सुन्नता

विटामिन B12 की कमी होने पर हाथ और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होने लगती है. इसे पेरिफेरल न्यूरोपैथी की समस्या भी कहते हैं। दरअसल, विटामिन बी12 तंत्रिकाओं के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए जिनमें इसकी कमी होती है, उन्हें नर्व्स सिग्नलिंग और सेंसेशन जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में इस विटामिन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।

health4 6

टैकीकार्डिया का रिस्क

हार्ट बीट बढ़ना यानी टैकीकार्डिया एक बेहद गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है, ऐसा विटामिन-बी12 की कमी से होती है। दरअसल, यह विटामिन जैसे ही शरीर में कम होता है तो महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं की भी कमी हो जाती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ जाता है।

health5 5

शरीर का संतुलन बनाने में दिक्कतें

Vitamin बी12 की कमी से शरीर का संतुलन बनाना भी परेशानी वाला हो जाता है। इसे Vitamin बी12 की कमी से जुड़े न्यूरोलॉजिकल लक्षणों का संकेत भी माना जाता है। इस जरूरी Vitamin की कमी से तंत्रिकाओं और मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है, जिससे कई समस्याएं होने लगती है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।