Health Tips: खाना खाने के बाद आपको भी परेशान करती है एसिडिटी? ट्राई करें ये ड्रिंक्स, दर्द से मिलेगी राहत
Girl in a jacket

खाना खाने के बाद आपको भी परेशान करती है एसिडिटी? ट्राई करें ये ड्रिंक्स, दर्द से मिलेगी राहत

Health Tips

Health Tips: खाना खाने के बाद अधिकतर लोग शिकायत करते हैं कि उनका पेट भारी हो जाता है और गैस-एसिडिटी की समस्या होने लगती है। आजकल लोगों की लाइफस्टाइल बिगड़ गई है, जिसका बुरा असर उनके डाइजेस्टिव सिस्टम पर देखने को मिलता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहा बताए हुए ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं।

Highlights

  • अकिसर खाना खाने के बाद होता अपच
  • अपच के चलते होगी है गैस और एसीडिटी
  • गैस से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये नुसखा

ऐसे पाएं एसीडिटी से छुटकारा

जब भोजन या तरल पदार्थ शरीर में प्रवेश करते हैं, तो ग्रासनली से होते हुए आपके पेट तक जाते हैं। पेट में ये पाचन एंजाइमों द्वारा टूट जाते हैं और इसके बाद ये आंतों में प्रवेश करते हैं। आंतों में भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व ब्लडस्ट्रीम में अब्जॉर्ब हो जाते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान आंत में बैक्टीरिया पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रक्रिया में पानी और फाइबर भी महत्वपूर्ण हैं, जो पाचन तंत्र के माध्यम से अपशिष्ट को बाहर निकालने और मल त्याग को नरम करने में मदद करते हैं।कई ड्रिंक्स पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। खाने के बाद इन ड्रिंक्स का सेवन करने से पाचन तंत्र बूस्ट हो सकता है और आंतों की हेल्थ बेहतर हो सकती है।

health2 11

सौंफ का पानी पिएं

अगर खाना खाने के बाद आपको गैस और सीने में जलन होने लगे तो आप तुरंत सौंफ का पानी पीएं। आपने देखा होगा बेहतर पाचन के लिए लोग खाना खाने के बाद सौंफ चबाकर खाते हैं ताकि पाचन सही से हो। सौंफ आपके पेट में ठंडक प्रदान कर एसिडिटी को कम करता है।

health3 11

जीरा का पानी पिएं

जीरे गैस और एसिडिटी में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर पाचन को बेहतर करत है। एक गिलास पानी में चम्‍मच जीरा डालें और उसे उबालें। जब पानी उबाल जाए तब इस पानी को छानकर पियें इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

health4 11

अजवाइन का पानी पिएं

गैस की जलन को दूर करने में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। अगर आपको अक्सर एसिडिटी या गैस की दिक्कत होती है तो रात को सोने से पहले 1 चम्मच भुना हुआ अजवाइन खाकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही कुछ ही दिनों में आपका हाज़मा सही होगा।

health5 9

अदरक है फायदेमंद

health6 6

एंटी इफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अदरक भी गैस एसिडिटी की समस्या ऐ आपको राहत दिलाता है। अदरक के छोटे छूटे टुकड़े कर आप उसे खाएं इससे आपको सीने में होने वाली जैम से तुरंत आराम मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।