Health Tips: रायता बनाते समय दही में न डालें ये चीजें, सेहत के लिए होगा हानिकारक
Girl in a jacket

रायता बनाते समय दही में न डालें ये चीजें, सेहत के लिए होगा हानिकारक

Health Tips

Health Tips: दही खाना शरीर के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी इसके कई गुण बताए गए हैं। इससे बनने वाला रायता हल्का होने से खाने की सलाह दी जाती है लेकिन इसमें कुछ चीजों को मिलाने से बचना चाहिए। लेकिन कई लोग रायता बनाते समय उसमें कई सारी चीजें मिला देते हैं। जो सरासर गलत है। आइए जानें वो क्या जीचें हैं।

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद होती है दही
  • कई लोग रायता बनाके पीते हैं
  • रायता या दही के साथ न मिलाएं ये फूड

दही में मिलाएं ये चीजें

अगर आप भी दही के शौकीन हैं और दही के बिना आपका खाना पूरा नहीं होता है। कुछ लोगों को लंच और डिनर दोनों समय दही की तलब लगती है। लोग अपनी डेली डाइट रूटीन में सादा दही, मीठा दही, छाछ या फिर दही के रायते के रूप में दही को शामिल करते हैं। दही खाने से पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही दही खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं दही के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

diet2 5

खीरे का रायता

दही और खीरे को मिलाकर कभी नहीं खाना चाहिए। इन्हें एक साथ खाने से बलगम और कफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से साइनस कंजेशन भी हो सकता है. इसलिए खीरा और दही हमेशा अलग-अलग ही खाना चाहिए।

diet3 5

दही और फल

दही भारी और खट्टा होता है, जबकि फल आमतौर पर हल्के मीठे होते हैं। दोनों के गुण बिल्कुल विपरीत हैं। जब दोनों को साथ खाया जाता है तो डायजेस्टिव फायर को कम करने का काम करते हैं, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्दथ का प्रोडक्शन हो सकता है।

diet4 5

दही और फ्राइड फूड

दही की तासीर हैवी और खट्टी होती है। फाइड फूड भारी और पचने में काफी ज्यादा मुश्किल होता है। दोनों को जब साथ खाया जाता है तो पाचन बिगड़ सकता है। इससे गैस-अपच परेशान कर सकता है।

diet5 2

दही और रिफाइंड साल्ट या शुगर

दही में कभी भी रिफाइंड नमक या चीनी नहीं मिलाना चाहिए। चूंकि दोनों चीजों में पोषण नहीं पाया जाता है, इसलिए दही में इसे मिलाने से यह बैक्टीरिया कम कर देती हैं, इससे दही का फायदा भी नहीं मिलता है।

health5 15

दही और मीट-मछली

diet6 2

दही के साथ मांस या सीफूड कभी भी गलती से भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, जब जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन और डेयरी से मिलने वाला प्रोटीन जब साथ में खाया जाता है तो सही तरह पच नहीं पाता है, जिससे पेट की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।