Health Tips: गर्मियों में बॉडी को रखें डिटॉक्स, साफ होगी शरीर की गंदगी, सुबह करें ये 5 काम
Girl in a jacket

गर्मियों में बॉडी को रखें डिटॉक्स, साफ होगी शरीर की गंदगी, सुबह करें ये 5 काम

Health Tips

Health Tips: दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। हकीकत यह है कि यह दिन सिर्फ जीभ और मन के लिए बनता है न कि हमारे पाचन तंत्र के लिए। सुबह खाली पेट चाय लेते ही पेट एसिडिक होने लगता है। कई लोगों को तो चाय की वजह से एसिड रिफ्लक्स (पेट में गैस आदि की वजह से डकार, हिचकी, खांसी) शुरू हो जाता है। फिर दिन सही नहीं जाता।

Highlights

  • दिन की शरुआत करते हैं चाय से
  • चाय सेहत के लिए नुकसानदायक है
  • गुनगुना पानी होगा फायदेमंद

शरीर में जमी गन्दगी कैसे निकाले

आजकल जंक फूड खाना, मैदे से बनी चीजें, प्रोसेस्ड फूड्स और लो-फाइबर डाइट की वजह से शरीर को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वजह से शरीर में विषैले तत्व, केमिकल्स और प्रीजर्वेटिव्स जमा होने लगते हैं। इनकी वजह से शरीर अंदर से खोखला होता जाता है। सुबह-सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से भी शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। जिनकी वजह से बीमारियां दस्तक दे सकती हैं। इनसे बचने के लिए बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन या बॉडी क्लिंज की मदद ले सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में जमा सारी गंदगी झट से बाहर निकल जाती है। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए सुबह उठने के बाद ये 5 काम करने चाहिए…

health2 10

गुनगुना पानी पिएं

सुबह शरीर को एनर्जी देने और बॉडी डिटॉक्स के लिए जब भी सोकर उठे तो गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर आ जाता है। सुबह कम से एक से दो गिलास पानी पीना लाभदायक होता है।

health3 12

नींबू पानी पिएं

गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से स्वाद तो बढ़ता ही है, शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकाल फेंकता है और गंदगी की अच्छी तरह सफाई करता है।

health4 12

खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचें

सुबह सबसे पहले ग्रीन टी या हर्बल टी अगर पीते हैं तो छोड़ दें। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए गुनगुना पानी सबसे बेहतर है। इससे लिवर, किडनी, फेफड़े और हार्ट ही नहीं सभी ऑर्गन्स के लिए फायदेमंद होता है।

health5 9

फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

शरीर में जमा गंदगी को साफ करने में फाइबर काफी मददगार हो सकता है। इसलिए खाने में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। बीटरूट, ककड़ी, पुदीना और मूली जैसी सब्जियां खाएं। फल में सेब, संतरा या सीजनल फ्रूट्स खाना फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर शरीर को फायदा पहुंचाता है।

health6 6

फास्टिंग करना फायदेमंद

ट़ॉक्सिंस पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए दो मील्स में गैप रखना फायदेमंद हो सकता है। डाइटिशियन की सलाह लेकर दिन में जब भी खाना खाएं तो 8 से 12 घंटे का गैप ले सकते हैं। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से शरीर को काफी फायदा हो सकता है।

health7

एक्सरसाइज करें

health8 1

रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। बॉडी डिटॉक्स करने में काफी मददगार होता है। रोजाना वॉक, योगा, मेडिटेशन और रनिंग करने से शरीर को फायदे ही फायदे मिलते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।