Health Tips: आप भी कब्ज समस्या से हैं परेशान? आजमा कर देखें ये देसी उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा
Girl in a jacket

आप भी कब्ज समस्या से हैं परेशान? आजमा कर देखें ये देसी उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा

Health Tips

Health Tips: गर्मी के मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। गर्मी के मौसम में में पेट की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। खानपान और डिहाइड्रेशन की वजह से कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। बिजी लाइफस्टाइल और फास्ट फूड ट्रेंड के कारण हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगते हैं। जिसका असर सेहत पर नजर आने लगता है। यह वजन बढ़ने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण होता है। जिसमें कब्ज की समस्या भी शामिल है।

Highlights

  • गर्मी अपने साथ लाता है कई बीमारियां
  • गर्मियों में बढ़ती है पेट की समस्या
  • कब्ज की समस्या होना आम बात है 

सेहत का रखें खास ख्याल

अक्सर गर्मी को मौसम में पेट की सेहत बिगड़ने लगती है। पेट की गर्मी, सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ, खट्टी डकार, गैस, अपच, दस्त और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पेट की गर्मी को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, वरना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय, जो गर्मी के मौसम में रामबाण साबित हो सकते है।

health2 13

छाछ

गर्मी के मौसम में छाछ पेट के लिए अमृत से कम नहीं है। यह पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार होता है। कफ और वात को संतुलित करने का काम करता है। छाछ पीने से पाचन से जुड़ी हर समस्या से निजात मिल सकता है। सूजन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, भूख की कमी और एनीमिया से भी राहत मिल सकती है।

health3 13

मिश्री

चीना का सबसे शुद्ध रूप मिश्री का इस्तेमाल आयुर्वेद की कुछ दवाईयां बनाने में की जाती हैं। इसके सेवन से पीसीओएस, मोटापा, ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर, आंतों की समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

health4 13

गाय का घी

वात और पित्त को कम करने में गाय का घी मददगार हो सकता है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और टिशू को पोषण मिलता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। रोजाना गाय के घी के सेवन से याददाश्त बढ़ती है, बाल, त्वचा, प्रजनन क्षमता, इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

health5 11

चाय

गर्मी के मौसम में जीरा, धनिया और सौंफ से बनी चाय पेट फूलने की समस्या ही नहीं महिलाओं में पीरियड्स दर्द तक को कम कर सकती है। आंत की समस्याओं में भी इसका इस्तेमाल होता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पेट दर्द, मितली और उल्टी में भी यह कारगर मानी जाती है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ डालकर 3-5 मिनट तक उबालकर पिएं। इससे सूजन-गैस की समस्या दूर हो सकती है।

health6 8

अदरक​

health7 5

आयुर्वेद में पाचन से जुड़ी किसी भी समस्या क दूर करने में अदरक को कारगर माना है. इसका सेवन किसी भी तरह कर सकते हैं. इससे यह मतली, मांसपेशियों में दर्द, खांसी-जुकाम, गले में खराश, एक्स्ट्रा फैट, पेट फूलना, अपच, सूजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।