Destination Wedding: आप भी कर रहे हैं गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग, इस थीम को कर सकते हैं फॉलो
Girl in a jacket

आप भी कर रहे हैं गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग, इस थीम को कर सकते हैं फॉलो

Destination Wedding

Destination Wedding: आज के समय हर कोई अपनी शादी को यादगार बनान चाहता है। जिसके लिए वे एक डेस्टिनेशन का चुनाव करते हैं। उन्हीं में से एक गोवा भी है। गोवा में एक खास थीम पर होने वाली शादियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप इस थीम को चुनते हैं, तो आपकी शादी की तस्वीरें इतनी मनमोहक होंगी कि हर कोई बस देखता रह जाएगा।

Highlights

  • अपनी शादी को बनाएं यादगार
  • गोवा में करें destination wedding
  • ट्राई करें ये वेडिंग थीम

गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग

गोवा, अपने खूबसूरत समुद्र तटों और रोमांटिक माहौल के लिए फेमस है, अब ‘Destination Wedding‘ के लिए भी एक खास जगह बन चुका है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी अपनी शादी के लिए गोवा को चुना है और एक अनोखी ‘ईको-फ्रेंडली थीम’ के साथ शादी कर रहे हैं। इससे उनकी शादी न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी है, बल्कि याद रखने लायक भी बनेगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी शादी कुछ खास हो, तो गोवा में ऐसी ही थीम वाली शादी करना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यकीन मानिए, आपकी शादी की तस्वीरें इतनी खूबसूरत होंगी कि हर कोई देखते ही रह जाएगा।

wedding 2

क्रूज शादी थीम

क्रूज शादी थीम में, दूल्हा-दुल्हन समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज पर अपनी शादी मनाते हैं। यह थीम समुद्र की खूबसूरती और रोमांच को शादी में लाती है, जिससे शादी न सिर्फ खास बल्कि यादगार भी बनती है।

wedding2

समुद्र किनारे की शादी

गोवा के समुद्र तट पर शादी करना सबसे लोकप्रिय है। समुद्र की लहरों की आवाज, सूरज की सुनहरी रोशनी और नंगे पैर रेत पर चलते हुए वादा करना, इससे ज्यादा रोमांटिक क्या हो सकता है।

wedding3

बोहेमियन थीम

अगर आपको नेचुरल और आर्टिस्टिक चीजें पसंद हैं, तो बोहेमियन थीम आपके लिए परफेक्ट है। इसमें फूलों, लैंटर्न और हैंडमेड सजावट के साथ एक रिलैक्स्ड और कलरफुल वातावरण बनता है। इससे एक ऐसा वातावरण बनता है, जो रिलैक्स्ड और साथ ही कलरफुल होता है, जिसमें आप और आपके मेहमान खुद को एक खूबसूरत और सपनों जैसे माहौल में पाते हैं।

wedding4

विंटेज थीम

गोवा के पुराने पुर्तगाली विला या फोर्ट में विंटेज थीम पर शादी करना भी एक अनोखा विकल्प है। यहां की पुरानी वास्तुकला और ऐतिहासिक माहौल शादी को एक रॉयल टच देते हैं।

wedding5

इको-फ्रेंडली थीम

जो लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हैं, उनके लिए इको-फ्रेंडली थीम बेहतरीन है। इसमें ऑर्गेनिक डेकोर, प्राकृतिक फूल और सस्टेनेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है।

wedding6

बॉलीवुड थीम

wedding7

बॉलीवुड के फैन्स के लिए, अपनी शादी को फिल्मी स्टाइल में मनाने का ख्वाब हो सकता है। इस थीम में डांस, म्यूजिक, और बॉलीवुड स्टाइल की सजावट से शादी में मस्ती और रोमांच भर देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।