भाजपा को सत्ता से उखाडऩे के लिए 'पोल खोलो' अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा को सत्ता से उखाडऩे के लिए ‘पोल खोलो’ अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस

NULL

फरीदाबाद : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 47वें जन्मदिन के अवसर पर फरीदाबाद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एन.एच.-5 स्थित कौड़ी कालोनी में केक काटा और कुष्ठ परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए श्री गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंगला के कुशल नेतृत्व में किया गया वहीं इस मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी खुशबू मंगला एवं फरीदाबाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण तेवतिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी खुशबू मंगला ने कहा कि प्रदेश ही नहीं अपितू पूरे देश में युवा कांग्रेस के एक मजबूत संगठन के रुप में कार्य कर रही है, राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में युवा कांग्रेस का संगठन निरंतर विशाल होता जा रहा है और युवा उनकी सोच से प्रभावित होकर संगठन से जुडऩे के लिए लालियत होने लगे है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हम सभी युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष उजागर करना चाहिए इसलिए वह इस कार्य में पूरे जी जान से जुट जाए।

कार्यक्रम के आयोजन फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंगला ने कार्यक्रम में आए हुए सभी युवा साथियों का आभार जताते हुए कहा कि आज श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर हम सभी युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार को सत्ता से उखाडऩे के लिए एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में इस गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से बाहर करके पुन: देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर फिर से देश व प्रदेश में खुशहाली का दौर शुरू किया जा सके।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव धर्मेन्द्र लाम्बा, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष खुशबू खान, महासचिव शशि शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़, जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री, युवा कांग्रेस तिगांव विस के अध्यक्ष अनिल चेची, संजू शर्मा, रघुबीर नागर, ऋषभ चौधरी, पवन सैनी, अनुज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

– राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।