घर-घर जाकर वोट मांगेगी आप हरियाणा में : नवीन जयहिंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घर-घर जाकर वोट मांगेगी आप हरियाणा में : नवीन जयहिंद

पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल की रैलियों को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है

आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतने के लिये दिल्ली में आजमाए गये हथियार को हरियाणा में भी इस्तेमाल करेगी और इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में घर-घर जाकर जनता से वोट मांगेगे। पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी गोपाल राय और प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में आज दिल्ली में हुई जिसमें राज्य में प्रस्ताववित लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिये रणनीति बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री जयहिंद ने कहा कि चुनावों से पहले राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के झंडे, इसकी नीतियों एवं कार्यक्रमों तथा भाजपा सरकारों की विफलताओं सम्बंधी पोस्टर वितरित कर उनसे वोट की तैयारी में है।

पार्टी ‘डोर टू डोर‘ वोट मांगने के अपने मजबूत हथियार से भाजपा को धराशायी करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल की रैलियों को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और राज्य में आप की लहर चल पड़ है। बैठक में हरियाणा के सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, सभी पर्यवेक्षक, सचिव, हल्का उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।