कैथल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि राज्य में आगामी एक जुलाई से गरीब और बीपीएल श्रेणी के लिए पीले कार्ड बनाएं जाएंगे तथा लगभग एक परिवारों को ये वितरित किए जाएंगे। श्री खट्टर ने पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम की शुरूआत के मौके पर यहां विस्तार अनाज मंडी ढांड में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे लोगों के बीच जाकर उनसे सीधे संवाद करें।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत जन प्रतिनिधियों से भी बातचीत की जाएगी और उनसे भी समस्याओं के समाधान में सुझाव लिए जाएंगे ताकि जमीनी स्तर पर व्यवस्था को दुरूस्त किया जा सके। उन्होंने जनसभा में उमड़ लोगों की भीड़ को देखकर कहा कि इससे लगता है कि उनकी सरकर के गत तीन साल में जो काम किये हैं उन पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि समाज को सुखी रखना भी सरकार का काम है और इसी के तहत उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हर परिवार को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहा है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिलाओं से पूछा की जिसके पास भी गैस कनैक्शन नही है उन्हें 48 घंटे के भीतर यह मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने मंच से ही एक अधिकारी को ऐसे परिवारों को गैस कनैक्शन मुहैया कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक लगभग तीन लाख गैस कनैक्शन जारी किए हैं जिनमें से लगभग दो लाख बीपीएल परिवारों को तथा एक लाख बीपीएल से ऊपर के परिवारों को वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकार के प्रयासों की बदौलत लिंगानुपात वर्ष 2018 में बढ़ कर 915 हो गया है। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास कर रही है और इसी कड़ में ऑनलाईन सुविधाएं शुरू की गई हैं इनमें ई-पंजीकरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार को अपना मकान मुहैया कराने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उनकी अब तक की गई 4800 घोषणाओं में 3300 पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता जो जो काम उन्हें बताएगी उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर अनेक विकास कार्यों तथा इनके लिये राशि मंजूर करने की भी घोषणा की।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


















