यमुनानगर : मुख्यमंत्री के रोड शो मैं उमड़ा जनसैलाब। कई जगह हुई पुष्पवर्षा। यमुनानगर को मिलेगी कई सौगातें। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोड शो के कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन ने कई तैयारियां की हुई थी। शहर की सफाई व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था सड़कें सब एकाएक एकदम दुरुस्त हो गई थी। भाजपा के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रोड शो को सफल बनाने में जी जान से जुटे हुए थे। यमुना नगर के मुख्य बाजारों को भाजपा के झंडों एवं सफेद केसरिया रंग से सजाया गया था। जगह-जगह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गेट बनाए गए थे।
यमुना नगर में इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री का स्वागत इस तरह नहीं हुआ मुख्यमंत्री ने अपने रोड शो की शुरुआत रादौर रोड स्थित देवी भवन मंदिर मे पूजा अर्चना कर शुरू की और अग्रसेन चौंक पर जाकर महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति को माला पहनाई और अपने भाषण में यमुनानगर की जनता से मिले अपूर्व स्नेह पर धन्यवाद देते हुए कहा कि यमुनानगर आकर उन्हें अद्भुत खुशी प्राप्त होती है। इसके पश्चात रोड शो न्यू मार्केट, पेपर मिल गेट, भगत सिंह चौंक, खालसा कॉलेज,शास्त्री कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, प्यारा चौंक मॉडल टाउन, सरनी चौंक से होते हुए भगत सिंह पार्क पर समाप्त हुआ।
म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अच्छे परिणाम आ रहे हैं : खट्टर
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार हो शहरवासियों का अभिनंदन स्वीकार किया मुख्यमंत्री के साथ सांसद रतनलाल कटारिया विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल और जिला यमुनानगर के सभी विधायक मौजूद थे। इस दौरान कई जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का तहे दिल से स्वागत किया। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा सड़ोरा के विधायक बलवंत सिंह सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू राकेश त्यागी आदि भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
– संदीप शर्मा