अब तो सिविल अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं : शैलजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब तो सिविल अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं : शैलजा

NULL

हिसार: राज्य में गिरती कानूनी व्यवस्था से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा बेहद चिंतित हैं। यमुनानगर के सिविल अस्पताल में महिला से दुष्कर्म की वारदात पर उन्होंने दुख जताया है। वे इस बात से भी व्यथित हैं कि सुरक्षा के लिए एक आईएसएस को भी सरकार की बजाय सोशल मीडिया की मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इन हालात के लिए कुमारी सैलजा ने सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं बदले तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

महिला से दरिंदगी दुर्भाग्यपूर्ण
कुमारी सैलजा ने कहा कि अब तो भाजपा राज में महिलाएं सिविल अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के सिविल अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दरिंदगी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे से भी बड़े दुख की बात है कि पूरी वारदात में एक पुलिस कर्मचारी शामिल है। मगर उसके खिलाफ कार्रवाई की बजाय पुलिस व प्रशासन उसे बचाने में जुटा है। बयान देने वाली महिला को सुरक्षा देने की बजाय उसे डराया जा रहा है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर को खुद इस मामले में हस्तक्षेप कर पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषी को सजा दिलवानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत दोबारा न कर सके। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली सरकार के लिए इससे बढ़ी दुर्गति नहीं हो सकती। कुमारी सैलजा ने कहा कि दिनों दिन राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, लूट व चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। महिलाओं के साथ व्यापारी व आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

– राज पराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।