देश के लिए जान भी देंगे : किरण चोपड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के लिए जान भी देंगे : किरण चोपड़ा

Kiran Chopra ने कहा कि सही मायने में देश में आजादी का बिगुल मंगल पांडे ने ही फूंका

करनाल : वरिष्ठ नागरिक क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने रविवार को कहा कि सही मायने में देश में आजादी का बिगुल मंगल पांडे ने ही फूंका था। उनके द्वारा लगाई गई चिंगारी एक बड़ी शोला बन गई। जिसकी बदौलत ही देश को आजादी मिली। अपनी भारत माता को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए संघर्ष करने वाले इस वीर से तो एक बार अंग्रेज शासन भी बुरी तरह से कांप गया था और उनके बलिदान को ये देश कभी नहीं भूला सकता।

वह रविवार शहीदे आजम वीर मंगल पांडे क्रांतिकारी मंच की ओर से शहीद वीर मंगल पाण्डे के शहीदी दिवस समारोह में बतौर मुख्यअतिथि के तौर पर लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत शहीदों की धरती है। ऐसे में देश की युवा पीढ़ी और समाज को ऐसे शहीदों को हर समय याद रखना होगा ताकि हमारी भावी पीढ़ी भी ऐसे शहीदों की जीवनी से सबक ले सके। जिस देश के लोग और युवा ऐसे शहीदों की शहादत को याद कर सलाम करते हैं। वही देश आगे बढ़ पाते हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि वह भी ऐसे परिवार से हैं जिन्होंने देश की रक्षा और अखंडता के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की सीमा पर सैनिक बिना जात-पात, धर्म, स्थान और राज्य को देखे बिना केवल और केवल हिन्दुस्तान के लिए लड़ाई लड़ता है। ठीक उसी तरह उनके पति और करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा भी देश के लोगों के लिए कलम के साथ-साथ लोकसभा में भी लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर बाहरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस तरह एक सैनिक धर्म, जात और स्थान को देखे बिना अपने देश की सुरक्षा करता है। ठीक वैसे ही उनके पति भी लोगों की रक्षा के लिए लड़ते हैं।

उन्होने कहा कि देश में कार्य करने वाला प्रत्येक सैनिक और पुलिस का सिपाही भी सच्चा देशभक्त है। यही नहीं मां, देश का किसान और मजदूर भी देश के सिपाही की तरह कार्य कर रहा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरपाल गौड ने आए हुए मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि व गणमाण्य लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इससे पहले एस.पी. पाण्डे वाराणसी, ज्योतिषाचार्य राज शास्त्री, वीरेन्द्र सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, अधिवक्ता प्रवेश शर्मा, शशीकांत शर्मा जिला अर्टानी, करनाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बढ़ौता ने मंगल पाण्डे की जीवनी के बारे में बरीकी से बताया। स्वामी प्रेम मुर्ति ने मंगल पाण्डे के बारे में विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।