यमुनानगर में होगी संपत नेहरा से पूछताछ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यमुनानगर में होगी संपत नेहरा से पूछताछ

यमुनानगर पुलिस इस शातिर अपराधी को पूछताछ के लिए यमुनानगर लेकर आई। पुलिस बल के साथ इस मोस्ट

यमुनानगर : पूर्व विधायक के भाई पर जानलेवा हमले एवं प्रसिद्ध व्यापारी के घर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में यमुनानगर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था संपत नेहरा। आठ हत्याओं व एक दर्जन से अधिक इरादा कत्ल सहित दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामलों में संलिप्त और प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले इस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा को गुडग़ांव एसटीएफ ने कुछ सप्ताह पूर्व हैदराबाद में गिरफ्तार कर हरियाणा लाई थी। संपत नेहरा पर कई शहरों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। केवल हरियाणा प्रदेश ही नहीं पंजाब राजस्थान दिल्ली आदि में भी संपत नेहरा ने कई वारदातों को अंजाम दिया है ।

जिस कारण कई जिलों की पुलिस को संपत नेहरा की जोर शोर से तलाश थी। यमुनानगर में भी संपत नेहरा के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं जो कि पुलिस के लिए सर दर्द बन चुके थे। यमुनानगर पुलिस इस शातिर अपराधी को पूछताछ के लिए यमुनानगर लेकर आई। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस इस मोस्ट वांटेड अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय मे लाया गया । यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजा पर उन्हीं के दफ्तर में अंधाधुंध फायरिंग के मामले ने यमुनानगर पुलिस पर एक प्रश्न चिन्ह लगा दिया था। जिसका चौतरफा विरोध हुआ था।

इसी के पश्चात यमुनानगर के प्रसिद्ध होटल व्यवसाय एवं प्लाई बोर्ड फैक्ट्रियों के मालिक के घर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग को अंजाम देने एवं व्यापारी से मोटी रकम रंगदारी के लिए मांगने के मामले में भी संपत नेहरा पुलिस के लिए एक चैलेंज बना हुआ था। ऐसे में इस मोस्ट वांटिड संपत नेहरा को सीआईए स्टाफ भारी पुलिसबल के साथ यहा लेकर पहुंचा। यमुनानगर में संपत नेहरा और कौन-कौन सी वारदातों में शामिल है पुलिस अब संपत नेहरा से इस बारे में भी पूछताछ करेगी।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– संदीप शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।