महिलाओं की जिंदगी में मंगल कब आएगा : किरण शर्मा चोपड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिलाओं की जिंदगी में मंगल कब आएगा : किरण शर्मा चोपड़ा

NULL

नई दिल्ली : हम महिला दिवस को एक दिन में समेटकर रख देते हैं बल्कि एक पत्नी, मां और पुत्री के रूप में महिला का दिन हर रोज होता है। बल्कि अब तो समय आ गया है कि पुरुषों को महिलाओं के साथ कंधा मिलाकर चलना चाहिए। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रफी मार्ग स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ट नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमति किरण शर्मा चोपड़ा ने उक्त बाते कहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वैज्ञानिक युग है, लोग चांद पर पहुंच गये हैं पर महिलाओं की जिंदगी में मंगल कब आयेगा। महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए श्रीमति किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि बारात लेकर 250 लोग आते हैं और बहू के रूप में एक महिला को लेकर जाते हैं। इससे पता चलता है की नारी अपने आप में कितनी सशक्त आैर समर्थ है।

महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बलात्कार के पीछे हमारी मानसिकता और सोच जिम्मेदार है। जो व्यक्ति बलात्कार करता है उसकी सोच गंदी होती है। ऐसे लोगों का बहिष्कार करते हुए उन्हें कड़ी से कड़ी से सजा दिलानी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने पूछा अगर बेटी असुरक्षित है तो जानने की जरूरत है कि ऐसा क्यों है? इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान कई महिलाओं ने लड़कों में संस्कारों की कमी मानी,साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लड़कियों पर प्रतिबंध लगाये जाते हैं, उसी प्रकार के प्रतिबंध लड़कों पर भी लगाये जाएं।

इस दौरान कुछ गणमान्य लोगों ने महिला अपराधों की अधिकता वाले इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात भी कही। दिल्ली स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश एवं दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक काम करने के लिए नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में राजनीति, कानून, शिक्षा, महिला अधिकार, साहित्य, महिला सशक्तिकरण तथा अन्य क्षेत्रों में एक अलग पहचान बनाने तथा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों तथा मौजूद लोगों ने इन महिलाओं के काम को सराहा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन और सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली श्रीमति किरण शर्मा चोपड़ा को उनके महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कामों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर नीमा भगत तथा उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जौली ने कहा कि कुछ महिलाएं चुप रहकर समाज के लिए बड़ा काम करती हैं। किरण शर्मा चोपड़ा उन्हीं में से हैं। वे महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय काम कर रही हैं। उनका काम अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।