तेज गति से दौड़ रहा विकास का पहिया : राव नरबीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेज गति से दौड़ रहा विकास का पहिया : राव नरबीर

NULL

रेवाड़ी : प्रदेश के लोकनिर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जनता द्वारा मिले आशीर्वाद एवं समर्थन का प्रयोग उन्होंने न तो कभी अपने स्वार्थ के लिए किया है और न ही करेंगे। क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। राव नरबीर सिंह स्थानीय धारुहेड़ा चौक स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से रूबरु हो रहे थे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं एवं बुक्के भेंट कर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई समस्याओं को सुनते हुए लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव समान रूप से कार्य करा रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में जितने विकास कार्य भाजपा सरकार में कराए गए हैं, उतने पहले किसी भी सरकार में नहीं हुए। लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहराल के नेतृत्व में विकास का जो पहिया तेज गति से दौड़ रहा है, वह आने वाले समय में और रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेकों योजनाएं प्रारंभ की हुई है, उसका लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे, उसके लिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ आमजन के बीच पहुंचे तथा यथासंभव उनका सहयोग भी करें।

लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान दक्षिण हरियाणा में भी रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। अहीरवाल क्षेत्र पर मुख्यमंत्री का विशेष आशीर्वाद रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा अहीरवाल क्षेत्र का भला और कोई नहीं कर सकता। जनता भी भली प्रकार से जान चुकी है कि इलाके के हक केवल भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री मनोहरलाल के हाथों में ही सुरक्षित है। भाजपा ने लोगों को भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का कार्य किया है, जिससे जनता पूरी तरह संतुष्ट हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश खोला, युवा नेता सजन पहलवान, पार्षद शारदा यादव, सतपाल थानेदार, सैनी सभा के उपप्रधान हरीसिंह सैनी, यादराम सैनी, जग्गी सैनी, युद्धवीर सैनी समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।