साल में भाजपा ने क्या किया 2019 में पता चलेगा : सिन्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साल में भाजपा ने क्या किया 2019 में पता चलेगा : सिन्हा

NULL

चंडीगढ़ : देश में वर्तमान सरकार की ओर से चुनावों से पूर्व देशवासियों से बड़े वादे कर सत्ता में आई थी लेकिन वादों आज पूरे न होकर जुमले बन कर रह गए हैं। देश में पिछले पांच सालों में सरकार ने क्या किया है का फैसला अब वर्ष 2019 के चुनावों में होगा। देश की जनता सरकार से पूछेगी कि आप ने क्या वादा किया था और क्या दिया। उक्त वाक्य पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व सांसद यशवंत सिन्हा ने रविवार को चंडीगढ़ दौरे पर आने पर प्रैस क्लब में रुबरु कार्यक्रम में कहे। उन्होंने कहा कि सरकार के इन झूठे वादों से तंग आकर और पार्टी में अपनी बात कहने के अधिकार के छीनने पर पार्टी से नाता तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति बड़ी करवटें ले रही है और आने वाले समय में इसके परिणाम दे ाने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने शत्रुघन सिन्हा, हरमोहन धवन व अन्य नेताओं के साथ 30 जनवरी को दिल्ली में बैठक कर राष्ट्रीय मंच का गठन देश में अच्छे के लिए आंदोलन चलाने के लिए किया था। आज देश के सामने कई मुददे हैं और इन मुददों से देश की जनता को समाधान दिलाने की जरूरत है। देश की राजनीति को सही दिशा में डालने के लिए इस आंदोलन को शुरू किया है।

इसमें कोई भी आ सकता है देश का सही दिशा देने के लिए। यह आंदोलन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं है, मोदी सरकार है। आज पार्टी ने वाजपेयी की नीतियों से भटक गई है। वहीं शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि मैंने तो भाजपा के लिए काम किया है लेकिन इस पार्टी के नेताओं को सच सुनना पसंद नहीं है। मैं तो अटल, आडवाणी के समय से काम करता आ रहा हूं और अब मुझे इगनोर किया जा रहा है जिसका परिणाम कर्नाटक में हुई घटना सामने है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।