वोट छोटूराम के नाम से, संस्थान का नाम राजीव के नाम पर : अभय चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वोट छोटूराम के नाम से, संस्थान का नाम राजीव के नाम पर : अभय चौटाला

NULL

जींद: केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा सर छोटूराम की वजह से पद पर होने के बयान पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने मंगलवार देर सायं उचाना की पुरानी अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह अगर छोटूराम की वजह से पद पर है तो उन्हें जो संस्थान बनाया है उस संस्थान का नाम भी सर छोटूराम के नाम से रखना चाहिए। जब वो कांग्रेस में थे तो तत्कालीन कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को खुश करने के लिए राजीव गांधी के नाम से यहां पर बने शिक्षण संस्थान का नाम रखा।

बीरेंद्र सिंह को चुनाव के समय तो जींद के लोगों की याद आती है लेकिन चुनाव के बाद वो खुलेआम कहते है कि वो जिस मुकाम पर पहुंचे है उसमें लोगों का कोई योगदान न होकर सर छोटूराम का नाती होने से उन्हें ये पद मिला है। दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योकंद ने उन्हें हरी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। चौटाला ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में सवा तीन साल के करीब का समय हो चुका है। विभिन्न योजनाओं को चला कर सिर्फ लोगों का ध्यान बांटने का काम किया है।

 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली भाजपा के शासनकाल में बेटी, महिला आज सुरक्षित नहीं है। वो भी कई बार विधानसभा पहुंचे है लेकिन जितने अभियान, जयंती भाजपा बना रही है आज तक नहीं देखी है। लोगों के काढ़े खून पसीने की कमाई को जयंती के नाम पर खर्च कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, कृष्ण राठी, गुरदीप सांगवान, विश्ववीर नंबरदार, सूबे सिंह लोहान, अनुराग खटकड़, डॉ. ईश्वर, नसीब घसो, महेंद्र लोधर, कृष्ण श्योकंद आदि मौजूद थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।