विज का मानसिक संतुलन खराब तो हुड्डा भाजपा से डरे : जयहिंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विज का मानसिक संतुलन खराब तो हुड्डा भाजपा से डरे : जयहिंद

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है

रोहतक : आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है और पूर्व सीएम हुड्डा को जेल जाने का डर है। इसलिए हुड्डा भाजपा से डरे हुए है। रविवार को नवीन जयहिंद राज्य कार्यालय में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है चाहे खट्टर सरकार लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ क्यों न कराएं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो काम कराए है उन्हें घर- घर तक ले कर जा रहे है।

आप हरियाणा में मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और जिस तरह से भाजपा ने पुरे प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल रखा है, आम आदमी पार्टी हरियाणा में भाईचारे को दोबारा कायम करेगी। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने जजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि आम आदमी पार्टी का गठबंधन हरियाणा की जनता की तय करेगी।

हरियाणा से सीबीआई (कांग्रेस, भाजपा , इनेलो) को उखाड़ फेंकने के लिए सभी दलों व पार्टियों से आम आदमी पार्टी खुले दिल बात करने को तैयार है और जजपा को आम आदमी पार्टी ने जींद उपचुनाव में समर्थन दिया था क्योंकि हरियाणा की जनता को एक नये राजनीतिक विकल्प की जरूरत है और इसे जींद ने स्वीकार भी किया। जींद उपचुनाव में ये साफ दिख गया कि कांग्रेस व इनेलो की दुकान पर ताला लग गया है। रणदीप सुरजेवाला ने खुद कहा है कि उन्हें हराने वाले कांग्रेसी ही है।

अभय चौटाला व भूपेंदर सिंह हुड्डा ने जेल जाने के डर से वोट भाजपा को डलवाई। नवीन जयहिंद ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडीडेट महत्वपूर्ण नही है बल्कि मुद्दे महत्वपूर्ण है, बेरोजगारों के साथ भाजपा सरकार ने जो धोखा दिया है, किसानों को बजट के नाम पर लोलीपोप दिया , महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सरकारी स्कूल-अस्पताल , बिजली पानी के मुद्दे वो महत्वपूर्ण है और इन्हीं मुद्दो को लेकर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

(मनमोहन कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।