विकास बराला और आशीष की कोर्ट में पेशी आज,पुलिस पूछताछ में कबूला 'पीछा कर रहा था' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विकास बराला और आशीष की कोर्ट में पेशी आज,पुलिस पूछताछ में कबूला ‘पीछा कर रहा था’

NULL

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने के केस में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी बेटे विकास बराला और उसके साथी की आज कोर्ट में पेशी होगी। चंडीगढ़ पुलिस ने कल पूछताछ के बाद विकास और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 356/511 लगाई थी। दोनों गैरजमानती धाराएं हैं।

Chandigarh case vikas

इससे पहले महिला की शिकायत पर दोनों शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे लेकिन उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। दरअसल, तब दोनों पर भादसं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत जमानती धाराएं लगाई गई थीं। गिरफ्तार करने के बाद कल रात इसी सेक्टर 26 थाने में डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने नौ घंटे के अंदर दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक विकास बराला ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो पीड़िता की कार का पीछा कर रहा था।

विकास और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद से वर्णिका और उनका परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। बता दें कि विकास बराला और उसके साथी आशीष को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के थाने में रात भर रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।