विज के विवादित बोल- राहुल को बताया निपाह वायरस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विज के विवादित बोल- राहुल को बताया निपाह वायरस

अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निपाह वायरस के समान हैं। वह जिस पार्टी में

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना निपाह वायरस से की है। वह जिस पार्टी के संपर्क में आएंगे उसे समाप्त कर देंगे। अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निपाह वायरस के समान हैं। वह जिस पार्टी में संपर्क में आएंगे, वह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को लगभग समाप्त कर ही दिया है, अब अपने संपर्क में आने वाली पार्टियों का ऐस ही हाल करेंगे।

अनिल विज ने कहा कि अभी विपक्षी पार्टियां एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं और राहुल गांधी की कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में हैं, लेकिन वे खुद समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है और इसमें कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां बह जाएंगी। अनिल विज इससे पहले भी को राहुल गांधी पर हमला करते रहे है। विज ने एक बार ट्वीट कर कहा था कि राहुल गांधी दिमाग से बिल्कुल खाली हो गए हैं। राहुल गांधी नानी के घर गए थे लेकिन वहां जाकर भी उनका दिमाग ठीक नहीं हुआ।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।