विज ने ट्वीट कर ममता को बताया ताड़का - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विज ने ट्वीट कर ममता को बताया ताड़का

विज ने ममता को लेकर विवादित ट्वीट में लिखा है कि ममता बनर्जी ताड़का बनकर भारतीय जनता पार्टी

चंडीगढ़ : ट्वीट के जरिये अक्सर निशाना साधने वाले हरियाणा के गब्बर नाम से मशूहर नेता अनिल विज ने इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। विज ने ममता को लेकर विवादित ट्वीट में लिखा है कि ममता बनर्जी ताड़का बनकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय भक्ति के यज्ञ में व्यवधान डाल रही हैं।

बचपन में जब राम लीला देखने जाया करते थे, उसमें एक सीन आता था कि जब ऋषि मुनि यज्ञ किया करते थे तो ताड़का उसमें व्यवधान डाला करती थीं। ठीक वही काम ममता जी कर रही हैं, कभी अमित शाह जी की रथयात्रा पर प्रतिबंध लगा कर, कभी जहाज उतरने की इजाजत न देकर।

अब योगी आदित्यनाथ जी के हेलीकॉप्टर को उतरने से रोकना। बंगाल किसी के बाप का नहीं है, वह हम सबका है। देश में प्रजातंत्र है, वहां सभी को जाने का अधिकार है। वहां सब पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीतिक गतिविधियां चलाने का अधिकार है।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।