जब तक भाजपा सरकार कुर्सी छोड़कर नहीं भाग जाती लड़ाई जारी रहेगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब तक भाजपा सरकार कुर्सी छोड़कर नहीं भाग जाती लड़ाई जारी रहेगा

NULL

नारनौल : कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बुरी तरह फैल हुई कानूनी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। वे विधानसभा में जोर शोर से इस मुद्दे को उठाएंगी। इस मुद्दे को कांग्रेस विधायकों ने हाल ही में राज्यपाल से भी मुलाकात कर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को कांग्रेसी विधायक विधानसभा में तथा कार्यकर्ता सड़कों पर लड़ेंगे। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक भाजपा सरकार कुर्सी छोड़कर नहीं भाग जाती। अगर सरकार नहीं भागी तो यहां की जनता ने सरकार को भगाने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इतनी घिनौनी हरकतें प्रदेश में कभी भी नहीं हुई हैं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में दस दिन में दस से अधिक रेप की घटनाएं हो चुकी हैं। वे आज यहां की नई कचहरी मैदान में देवेंद्र यादव हुडिना के आह्वान पर आयोजित हरियाणा बचाओ संघर्ष रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में चोरी की घटनाएं भी आए दिन बढ़ रही हैं। हाल ही में लाखों लोगों की आस्था के प्रतिक बाघोत धाम पर से डकैतों ने पुजारी को घायल कर लाखों रुपये की डकैती कर ली। वहीं जिला में आये दिन दुकानों में चोरियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कानूनी, रोजगार के मामले में बुरी तरह फेल है। वहीं इस सरकार के तीन साल के कार्यकाल से किसान, व्यापारी, कर्मचारी सब दुखी हैं। कांग्रेस के सत्ता में आते ही बलात्कारियों को प्रदेश से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई कई गुणा बढ़ गई है। आज पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छूने लग गए हैं।

पेट्रो पदार्थों के दाम रोज बढ़ रहे हैं, जबकि सरकार इन पर काबू पाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल 72 रुपये तथा डीजल 62 रुपये पार कर गया है। जिसके कारण हर चीजें महंगी हो जाएंगी। इससे महंगाई ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर पर जल्द ही सब्सिडी समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद तीन साल पहले 450 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 790 रुपये में मिलने लग गया है। उन्होंने कहा कि इस राज में किसान भी खुशहाल नहीं है, अगर किसान ही खुशहाल नहीं रहा तो देश कभी भी तरक्की नहीं कर पाएगा। इस अवसर पर रैली आयोजक देवेन्द्र हुडीना, पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, नरेश यादव, राधेश्याम शर्मा, कांग्रेसी नेता अजय शर्मा, सुरेन्द्र नम्बरदार, चन्द्रप्रकाश एडवोकेट, प्रो. रोशन लाल यादव, सत्यबीर झुकिया, राजकुमार नीरपुर व सोनू कौशिक आदि उपस्थित थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– महेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।