अम्बावता के नेतृत्व में किसान करेंगे लखनऊ विधानसभा का घेराव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अम्बावता के नेतृत्व में किसान करेंगे लखनऊ विधानसभा का घेराव

NULL

फरीदाबाद: इलाहाबाद में आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान अधिवेशन में देशभर के किसान नेताओं ने भाकियू अम्बावता के नेतृत्व में लखनऊ का घेराव करने की घोषणा की। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने कहा आगामी 20 फरवरी को पूरे देश के किसान यूपी विधानसभा का घेराव करेंगे और यूपी के मु ख्यमंत्री को किसान मांग पत्र देंगे। उन्होने कहा पूर्व सांसद राम निहोर राकेश, पूर्व विधायक दल सिंगार यादव, सतनाम सिंह भैरो जैसे किसान नेताओं ने लखनऊ नेतृत्व की कमान उनको सौंपी है। यह जानकारी आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने पत्रकारों को दी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने श्री अम्बावता का स्वागत किया।

श्री अम्बावता ने कहा भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। भाकियू की मु ख्य मांग है भारत सरकार किसान का पूरा कर्ज माफ करे। स्वामी नाथन रिर्पोट लागू करके किसान आयोग का गठन करे। किसानों को बिजली कनेक्शन निशुल्क दे। उन्होने केन्द्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा की दोहरी नीति के विरोध में किसानों का विरोध पूरे देश में होगा जिसकी शुरूआत लखनऊ से होगी। श्री अम्बावता ने कहा भाकियू को और मजबूती के लिए तीन हिस्सों में बांटा है। पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष जग्गी पहलवान, मध्य यूपी अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्वी यूपी अध्यक्ष रूपेश शुक्ल अमरेन्द्र प्रताप सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।