अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट प्रसारित करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट प्रसारित करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर

हरियाणा पुलिस ने राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर फर्जी ट्वीट प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन ट्वीट में दावा किया गया था कि राज्य में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अंबाला की टुंडला मंडी के निवासी प्रह्लाद और यमुनानगर के सुंदर नगर के रहने वाले रोहित नागपाल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद को अंबाला से पकड़ा गया जबकि रोहित को यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पंचकूला में एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है। सात मई को विज ने पुलिस को बताया था कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में फर्जी पोस्ट साझा की। विज ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।