हरियाणा में दो सौ एकड़ खेतों और 30 ढाणियों में भरा पानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा में दो सौ एकड़ खेतों और 30 ढाणियों में भरा पानी

हिसार: हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव में आज सुबह सिद्ध मुख ब्रांच नहर टूटने से आसपास

हिसार: हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव में आज सुबह सिद्ध मुख ब्रांच नहर टूटने से आसपास की 30 ढाणियों के दर्जनों घर और लगभग 200 एकड़ खेतों में पानी भर गया। खेतों में कई फुट पानी भर जाने से 150 एकड़ में बीजी गई नरमा कपास की फसल नष्ट हो गई। इस नहर का पानी राजस्थान जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब लोगों ने खेतों में जाकर देखा तो उनके खेत पानी से जलमग्न थे और बहता हुआ पानी गोरखपुर और चौबारा गांवों के खेतों के अलावा आसपास की 30 ढाणियों के घरों में घुस चुका था।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना नहर विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को दी। जब तक पीछे से नहर में पानी बंद करवाया गया तब तक दरार 40 फुट चौड़ी हो चुकी थी और पानी 200 एकड़ खेतों और 30 ढाणियों में घुस चुका था। खेतों में नरमा कपास की बिजाई चल रही है। नहर टूटने से लगभग 150 एकड़ में बीजी गई नरमा कपास की फसल नष्ट हो गयी है। एक एकड़ नरमा कपास की बिजाई पर तीन हत्राए रूपए तक खर्च आ चुका है। दरार पाटने का काम शुरू कर दिया गया है। नहर टूटने के कारणों का पता लगाने के लिए नहर विभाग के अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।

(वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।