तोक्यो पैरालम्पिक: हरियाणा सरकार ने की करोड़ों की बारिश, नरवाल को छह और अडाना को देगी चार करोड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तोक्यो पैरालम्पिक: हरियाणा सरकार ने की करोड़ों की बारिश, नरवाल को छह और अडाना को देगी चार करोड़

हरियाणा सरकार ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने

हरियाणा सरकार ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना को क्रमश: छह करोड़ और चार करोड़ की राशि इनाम में देने की घोषणा की। 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार सरकार ने पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 अंक अर्जित करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । 
इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों पदक विजेता राज्य के फरीदाबाद जिले से हैं और पूरे देश को इनकी उपलब्धियों पर गर्व है। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पैरालम्पिक खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों के समान ही पुरस्कार, सरकारी नौकरियों और अन्य सुविधाएं दे रही है। भारतीय निशानेबाजों ने मौजूदा खेलों में दो स्वर्ण पदक समेत पांच पदक अपने नाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।