किसान, खिलाड़ी और जवान हरियाणा की तीन पहचान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसान, खिलाड़ी और जवान हरियाणा की तीन पहचान

NULL

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एमएलए होस्टल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान, खिलाड़ी और जवान हरियाणा की तीन पहचान हैं। पर हरियाणा सरकार एक-एक करके इनका अपमान कर रही है। हाल में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित किया जाने वाला समारोह रद्द करना इसका ताजा सबूत है। सरकार को समझना चाहिए कि रेलवे तथा सेना भारत की ही हैं, किसी और देश की नहीं। इसलिए केन्द्र सरकार में नौकरी करने वाले हरियाणा मूल के खिलाडिय़ों को भी पूरी इनाम राशि दी जाए। सरकार खिलाडिय़ों को नौकरी देने का सिलसिला जल्दी शुरू करे और बकाया इनाम राशि का तुरन्त भुगतान हो।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में सरकार की मिलीभगत से लूट का गोरख धन्धा चल रहा है। डाडम (भिवानी) खान मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी से भी सरकार नहीं चेती। सरकार बताए कि खनन माफिया पर नकेल कसने की बजाये अवैध खनन रोकने वालों पर ही सरकार की कार्रवाई क्यों हो रही है ? तोषाम (भिवानी) और यमुनानगर में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां सरकार खनन माफिया के साथ खड़ी मिली।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– आहूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।