देश से बड़ा कुछ नही है : चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश से बड़ा कुछ नही है : चौटाला

ओमप्रकाश चौटाला व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए

डबवाली : इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को डबवाली पहुंचे व तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने वहां राजनीतिक, पारिवारिक व सामाजिक हालातों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। बाद में चौ. ओमप्रकाश चौटाला व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चौटाला ने कहा कि देश से बड़ा कुछ नही है।

इतनी बड़ी त्रासदी देश में हुई है कि हमारे अनेक वीर सैनिक शहीद हुए हैं। ऐसे में इनेलो का हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक अमर शहीद सैनिकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। इसे देखते हुए ही उन्होंने शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इसके उपरांत चौ. ओम प्रकाश चौटाला डबवाली में चौ. बलवंत सिंह के घर भी गए व उनका हाल जान जाना।

चौ. बलवंत सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। इस मौके पर डा. सीता राम, हलका प्रधान विनोद अरोड़ा, टेकचंद छाबड़ा के प्रयासों से पूर्व सरपंच मौजगढ़ स. जगवंत सिंह, एवं हैंडो फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा ओलंपिक संघ की सदस्य श्री मति परमजीत कौर ने अपने सैंकडों समर्थकों के साथ चौ. ओमप्रकाश चौटाला के समक्ष इनेलो पार्टी को ज्वाइन की।

श्री चौटाला ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर कर्ण चौटाला, चौ. राधेराम गोदारा, महेंद्र डुडी, संदीप सन्नी, गिरधारी बिस्सु, मंदर सरां, सुनील धारणिया, पार्षद विकास छाबड़ा, गुरचरण सिंह नंबरदार, पार्षद मंजीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

(फतेह सिंह आजाद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।