हरियाणा में विद्युत क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया को योजनाबद्ध रूप जारी रखा जाएगा: सीएम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा में विद्युत क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया को योजनाबद्ध रूप जारी रखा जाएगा: सीएम

NULL

नई दिल्ली: हरियाणा के गुरूग्राम में विद्युत क्षेत्र के विकास व आधुनिकीकरण के लिए 1350 करोड रुपए की योजना के अन्तर्गत आज 450 करोड़ रूपए की केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति दी है। इस योजना के अन्तर्गत 272 करोड़ रूपए पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। केन्द्रीय विद्युत, कोयला, नई व नवीकरणीय उर्जा और खान राज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने मीडिया को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत क्षेत्र में सुधार की दिशा प्रशंसनीय कार्य किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहाकि हरियाणा में विद्युत क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया को योजनाबद्ध रूप जारी रखा जाएगा। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा दिए गए विद्युत सुधार के सभी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण प्रयास करेगी। हरियाणा में विद्युत क्षेत्र के विकास व सुधार की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री के साथ नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।