देश का नुकसान करने वालों को जनता नहीं करेगी माफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश का नुकसान करने वालों को जनता नहीं करेगी माफ

NULL

करनाल : करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि देश का नुकसान करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 23 दिन तक विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी। जिससे देश के विकास में बाधा पहुंची हैं। इससे देश को करोड़ो रूपये का नुकसान हुआ है। इसके लिए केवल विपक्ष जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक तो संसद में कांग्रेस ने कोई कामकाज नहीें करने दिया और ऊल्टा कांग्रेस इसे नाइंसाफी बताते हुए खुद उपवास पर बैठ गई। मगर नाइंसाफी तो हमारे साथ हुई है। इसलिए आज भाजपा का प्रत्येक सांसद लोकतंत्र बचाओं उपवास कर रहा है। वह आज महात्मा गांधी चौंक पर देश की विकास यात्रा को बधित करने तथा विपक्ष द्वारा संसद में गतिरोध उत्पन्न किए जाने के विरोध में धरने एवं उपवास स्थल पर जनता को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया है।

देश को कम से कम 200 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों पर बहस करना चाहता था उसके लिए सत्ता पक्ष तैयार था। लेकिन संसद को सुनियोजित तरीके से चलने से रोका गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सांसदों को चुनकर संसद में भेजा है। करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें भी संसद इसलिए भेजा कि वह करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता की आवाज लोकसभा में उठाएंगें। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनहीत में 70 से भी अधिक सवाल प्रशनकाल में लगाए थे। मगर संसद में उन्हें केवल 4 सवालों के जवाब ही मिल पाएंं।

प्रशनकाल सत्र के दौरान उन्हें भी बोलने नही दिया गया। संसद के शुरू होते ही विपक्ष बिना मुद्दों के इतना शोर मचा देता था कि उनकी आवाज लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंच ही नही पाती थी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, अशोक सुखिजा, विधायक बकशीश सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बेरागी, सचिव संतोष अत्रेजा, एडवोकेट वेदपाल, जगदेव पाढ़ा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, सतीश राणा, के.जी चौधरी, नरेंद्र पंडित, राजबीर शर्मा, देवेन्द्र दत्ता, धर्मपाल जागलान, सुरेन्द्र उडाना, शिवनाथ कपूर, सतीश गुलाटी, रवि शर्मा, इलमसिंह, लेखराज गर्ग, गुरूबख्श सिंह लाड़ी समेत कई भाजपा नेता और कई गांवों के सरपंच तथा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– हरीश, आशुतोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।