सोशल साइट पर प्रदेश में सबसे एक्टिव करनाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोशल साइट पर प्रदेश में सबसे एक्टिव करनाल

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा के नगर निगम सोशल साइट पर भी सक्रिय हैं। राज्य के नगर निगमों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। राज्य में करनाल नगर निगम सोशल साइट पर सबसे अधिक एक्टिव है। रोहतक नगर निगम इस मामले में दूसरे नंबर पर है। करनाल नगर निगम फेसबुक, वाट्सएप व ट्वीटर पर शिकायत आते ही इसका समाधान करता है। चंडीगढ़ से जारी रिपोर्ट में राज्य के सभी 10 निगमों को शामिल किया गया। रैंकिंग के लिए 21 मार्च से 2 मई तक के सोशल मीडिया पर आए आंकड़े जुटाए गए। इसमें करनाल के नगर निगम ने अन्य नगर निगमों को पछाड़ दिया। करनाल ने 93 स्कोर के साथ पहला रैंक हासिल किया। दूसरे नंबर पर रोहतक रहा।

पिछली बार लिस्ट में सातवां स्थान हासिल करने वाला हिसार निगम इस बार 10वें रैंक पर पहुंच गया है। फरीदाबाद ने जबरदस्त वापसी की और 10वें रैंक में सुधार करते हुए छठे पायदान पर पहुंच गया। यमुनानगर के रैंक में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछली बार उसने प्रदेश के सिरमौर निगम का ताज हासिल किया था। इस बार उसे नौवें रैंक से संतोष करना पड़ा है। गुरुग्राम ने सीएम विंडो की शिकायतों पर एक्शन में पहला रैंक पाया है। गुरुग्राम में इस अवधि में 173 शिकायतें आईं। इसमें से 171 का औसतन 44 घंटे के हिसाब से समाधान कर दिया गया। पहले करनाल इस मामले में प्रदेश में अव्वल था। इस बार लुढ़क कर तीसरे रैंक पर पहुंच गया। इसमें जिले का स्कोर 93 रहा। इस लिस्ट में सबसे सबसे फिसड्डी महेंद्रगढ़ रहा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(राजेश जैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।