पीएम मोदी द्वारा किसानों के हितों में लिया गया फैसला ऐतिहासिक : अश्विनी चोपड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीएम मोदी द्वारा किसानों के हितों में लिया गया फैसला ऐतिहासिक : अश्विनी चोपड़ा

अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि गांव टीकरी कैलाश में आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। क्योंकि 2014

करनाल : करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश की मोदी सरकार ने किसान हित में जो निर्णय लिया है। वह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे थे कि मोदी सरकार किसानों हितैषी नहीं है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने खरीफ फसलों पर लागत से डेढ़ गुणा ज्यादा दाम बढ़ाकर विपक्ष की बोलती बंद कर दी है।

अब प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के किसान भी आर्थिक रूप से सम्पन्न हो सकेंगे। वह आज गांव टीकरी कैलाश में 125 से ज्यादा गांव के सरपंचो तथा जन-प्रतिनिधियों तथा गांव के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा का आयोजन जिला परिषद के वाईस चेयरमैन नरेन्द्र गौरसी ने किया था। जनसभा में इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के करीब 144 गांवों के सरपंचो एवं जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। सांसद के संबोधन से पहले सरपंचो और ग्रामीणों ने सांसद अश्विनी चोपड़ा का खुले दिल से न केवल स्वागत किया बल्कि उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि गांव टीकरी कैलाश में आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। क्योंकि 2014 में उन्होंने चुनाव अभियान की शुरूआत इसी गांव से की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगो के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनी है। क्योंकि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना उनकी एक डयूटी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री देश के लोगों के लिए प्रधान सेवक है। ठीक उसी तरह वह भी करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगो के लिए केवल मात्र एक सेवक है।

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।