कांग्रेस व इनेलो पार्टी से उकताए लोगों के लिए भाजपा पार्टी एक मात्र विकल्प : चौ. बीरेंद्र सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस व इनेलो पार्टी से उकताए लोगों के लिए भाजपा पार्टी एक मात्र विकल्प : चौ. बीरेंद्र सिंह

चौ. बीरेंद्र सिहं ने कहा राव इंद्रजीत को अहीरवाल तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि एक ऐसे नेता

पलवल : केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पलवल जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र तेवतिया भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक दृष्टि से बदलते परिवेश में वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज राजनीति के अंदर वकीलों की हिस्सेदारी जितनी बढेगी, राजनीति की दिशा भी उसी तरीके से सुधरेगी। देश की आजादी में वकीलों की अहम भूमिका रही है। वर्तमान दौर में वकीलों और राजनेताओं की कुछ जिम्मेदारीयां समाज व देश हित में है जिनका निर्वाह हमें करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की भूमिका किसी भी राजनैतिक दल के लिए महत्वपूर्ण होती है। भाजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान स मान दिया जाता है। भाजपा पार्टी तो कार्डर बेस पार्टी है। कार्डर बेस पार्टी में तो कार्यकर्ता की मुख्य भूमिका होती है। लेकिन हरियाणा में भाजपा पार्टी को पहली बार सत्ता मिली है और सत्ता में दोबारा आने के प्रयास करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ नए लोगों को भी पार्टी में शामिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस व इनेलो पार्टी से उकता गए उनके सामने ही भाजपा पार्टी एक मात्र विकल्प है। भाजपा पार्टी को ओर अधिक मजबूती देने के लिए पार्टी में कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों को शामिल किया जा रहा है।

इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। चौ. बीरेंद्र सिहं ने कहा कि राव इंद्रजीत को अहीरवाल तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में छवि बनानी चाहिए तो सभी समाज के लोगों का शुभचिंतक हो। इस मौके पर बार पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, एसोसिएशन के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया, मास्टर महेन्द्र सिंह चौहान, दलबीर सिंह एडवोकेट, राजकुमार ओलिहान आदि भी मौजूद रहे।

– भगत सिह, ओमप्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।