प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने में भाजपा ने नहीं छोड़ी कोई कसर : डॉ। तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने में भाजपा ने नहीं छोड़ी कोई कसर : डॉ। तंवर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ। अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आज यह आरोप लगाया कि भाजपा सरकार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ। अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आज यह आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायती राज्यों के चुनाव भी डेढ़ साल तक लटकाए रखे और अब निगमों के चुनाव भी छह-सात महीनों के बाद करवा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश के पांच निगमों के चुनावों में जानबूझकर षड्यंत्र करके देर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जींद विधानसभा के उपचुनाव में भी सरकार जानबूझकर देरी कर रही है। झज्जर रोड़ पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डा। तंवर ने कहा कि निगम के मेयर का चुनाव विधायक के चुनाव से भी बड़ है क्योंकि एक निगम के मेयर के चुनाव में दो-तीन विधानसभा के क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए यह एक बड़ चुनाव है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कमजोर एक्ट लाकर निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों की शक्तियां नहीं बढ़ई। मेयर की शक्तियां काफी कम हैं। एक सवाल के जवाब में डा। तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हर एक नेता अथक परिश्रम कर रहा है और भाजपा के विरुद्ध मतदाताओं को लामबंद करके कांग्रेस के पक्ष में जुटा है।

उन्होंने कहा कि निगम के मेयर और पार्षद के चुनाव में केवल कांग्रेस प्रत्याशी होगा, न कि किसी व्यक्तिगत नेता का। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम के चुनाव अपने सिंबल पर लड़गी ताकि मतदाताओं के मन में कोई दुविधा न हो। उन्होंने कहा कि गुड़गांव और फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव कांग्रेस ने सिंबल पर नहीं लड़ तो भाजपा ने जोड़-तोड़ की राजनीति करके वहां के निगमों पर कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन भाजपा के हजारों षड्यंत्रों के बावजूद गुरूग्राम नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस मजबूती से काबिज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।