हुड्डा और चौटाला बताएं एसवाईएल का पानी लाने के लिए क्या किया : सैनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हुड्डा और चौटाला बताएं एसवाईएल का पानी लाने के लिए क्या किया : सैनी

NULL

करनाल: श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व इनैलो नेता अभय चौटाला पर तंज कसते हुए उनसे पूछा कि वे बताए कि अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में एसवाईएल नहर का पानी लाने के लिए कितना प्रयास किया। उनका प्रयास क्यों सफल नही हुआ। वे एसवाईएल के नाम पर प्रदेश के लोगों से वोट की राजनीति करके राज का सुख भोगते रहे। आज प्रदेश की जनता इन नेताओं से हिसाब मांग रही है। राज्यमंत्री वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन परिसर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस व इनैलो के नेता केवल एसवाईएल नहर के पानी के नाम पर राजनीति करते रहे और प्रदेेश के लोगों को भ्रम में रखा परन्तु कोई कार्य गंभीरता से नही लिया। वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एसवाईएल का पानी लाने के लिए सफल प्रयास किए है। अब गंभीरता से सरकार द्वारा पैरवाई की जा रही है। हरियाणा सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है। इस सम्मान के साथ सरकार हरियाणा के हक का पानी लेकर रहेगी। एक प्रश्न के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा जो भाजपा की पोल खोलने की बात करते है।

वह अपने 10 साल के कार्यकाल में जनता के साथ किए गए शोषण की पोल खोले। जो उन्होंने अपने शासन काल में प्रदेश की जनता के साथ किया है। उसका जवाब जनता ने 2014 में उन्हें दे भी दिया है। उन्हें जनता के इस जवाब से शिक्षा भी लेनी चाहिए। राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाए जा रहे है। इतना ही नही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूपेन्द्र हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं जानी। इस क्षेत्र में लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने इतनी समस्याएं रखी। जिसके कारण मुख्यमंत्री को खुद कहना पडा कि 10 साल से इस क्षेत्र के विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उसके बावजूद भी इतनी समस्याए विधानसभा क्षेत्र में बाकी है।

इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां बिना भेदभाव के करोडों रुपये की घोषणा विकास करवाने के लिए की। राज्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जनता द्वारा नकारा गया है। इसलिए सभी जगह कांग्रेस का सुपडा साफ हो रहा है। 55 साल तक कांग्रेस पार्टी देश में राज करती रही परन्तु विकास की स्थाई नीव नही रख सकी। विकास की नीव को देश में 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी ने रखी। जिसकों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में विकास करवाकर नीव को और गहरी बना रहे है। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना किसी भेदभाव, जाति-धर्म से उपर उठकर विकास को बढावा दे रहे है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश बदल रहा है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।