तंवर ने कई जिलों के कार्यकर्ता चंडीगढ़ बुलाए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तंवर ने कई जिलों के कार्यकर्ता चंडीगढ़ बुलाए

अशोक तंवर ने कहा है कि हमें एकजुट होकर देश को तोडऩे वाली तथा हमारे लोकतंत्र का मजाक

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि हमें एकजुट होकर देश को तोडऩे वाली तथा हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाली ताकतों का डट कर मुकाबला करना है। यह समय की मांग है कि अब देश में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार बने ताकि देश पुन: उन्नती के पथ पर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस को लेकर माहौल है। देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार से पूरी तरह से तंग आ चुकी है।

लोगों से झूठे वादे किए गए और जुमलेबाजी करके गुमराह किया गया। पांच वर्षों में एक भी ऐसा वादा नहीं है, जो मौजूदा सरकार ने पूरा किया हो। राफेल विमान सौदे में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति खुद को चौकीदार बताता है, उसी के राज में रक्षा मंत्रालय से राफेल सौदे की फाइलें चोरी होने की घटना से साफ हो गया है कि देश सुरक्षित नहीं बल्कि ड्रामेबाज लोगों के हाथों में है।

रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पंचकुला, यमुनानगर, कैथल व जींद जिले से संबधित पार्टी के प्रमुख नेताओं तथा कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक तंवर ने ये बातें कही। उन्होंने बताया कि आगामी लोक सभा चुनावों में पार्टी की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आज की यह बैठक बुलाई गई थी। पार्टी कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए आप कमर कस लें और यह चुनाव अपना निजी चुनाव समझ कर लड़ें।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।