देश बचाने का लें संकल्प, राहुल ही है एकमात्र विकल्प : आफताब

NULL

पिनगवा : हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर 29 अप्रेल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारियों को तेज गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। पिछले 3 दिनों में ये उनकी तीसरी बडी मीटिंग है, जिससे साफ है कि मेवात से उनके नेतृत्व में भारी भीड रैली में रवाना होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की शुरूआत में आज सबसे पहले पिछले एक महीने में मरने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में वैन ट्रेन टक्कर में मारे गए 13 विद्यार्थियों को खिराजे अकीदत पेश की व 2 मिनट का मौन रखा गया।

चौधरी आफ़ताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली रैली में आप सभी भारी संख्या में पहुँचे और आप सभी के हितों की लडाई लड रहे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के साथ देश को बचाने में अपनी भागीदारी निभायें। भाजपा की सरकार हर वर्ग विरोधी सरकार है। किसान, मजदूर, गरीब, जवान, कर्मचारी, युवा, महिलायें, छोटा व्यापारी सब त्राहि त्राहि कर रहे हैं। बीजेपी ने झूठे वायदों कर प्रदेश व केंद्र में सरकार बनाई है। भाजपा की सरकार बनने के बाद एक भी वायदे को न देश ना प्रदेश में पूरा नहीं किया गया है। चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार आज भाजपा राज में युवा बेरोजगार हैं, सरकार के पास उनके भविष्य के लिए कोई योजना का प्रावधान नहीं है।

पकौडे तलने को आज भाजपा सरकार रोजगार बता रही है। भारत जो दुनिया के सबसे युवा देशों में गिना जाता है, आज उसके युवाओं को भाजपा सरकार रोजगार नहीं मुहैया करा पा रही है। छात्र छात्राओं के स्कूल स्तर से लेकर रोजगार की परीक्षाएं लीक हो रही हैं। कई सारे मामलों में तो भाजपा नेता ही आरोपों के घेरे में हैं। पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज भाजपा किसान की फसल के मुनाफे को ढेड गुणा करने की बात करती है लेकिन सच तो यह है कि उसकी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से लगभग हजार रूपये प्रति क्विंटल कम में खरीदा गया है। जो उसके किसान विरोधी होने का प्रमाण है।

आज देश में जिस ऊंचे भाव डीजल पेट्रौल बेचा जा रहा है वो एक रिकार्ड है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बेहद कम होने के बावजूद मोदी सरकार किसानों व आमजन को लूट रही है। आप सभी मेवातवासी 29 अप्रेल को दिल्ली रैली में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं। इस दौरान पीसीसी सदस्य महताब अहमद, हाजी नुसरत शाहपुर नंगली, विरेन्द्र पप्पू, शाहीद पतरिया, शईद एडवोकेट, हाजी ईशा मालब, राम कर्ण सरपंच छपेडा, मदन तंवर पार्षद, फौजी ईशा रानीका, हाजी नईम इकबाल, इमरान घासेडा, चौ सुभान खान कलिंजर, यासीन, हाजी शरीफ, शेरू, नसरू, इल्यास ठैकेदार सहित काफी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– आस मोहम्मद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।