सुभाष बराला ने इनेलो पर फोड़ा तकरार का बड़ा बम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुभाष बराला ने इनेलो पर फोड़ा तकरार का बड़ा बम

बराला ने कहा है कि उनकी साईकिल नहीं चल पा रही है, इसलिए हताश स्वरूप ऐसे ब्यान निकल

जींद : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा इनेलो के साथ चल रही भाजपाइयों की सांठ-गांठ के आरोपों पर पूर्ण तौर से विराम लगाते हुए इनेलो पर तकरार का बड़ा बम फोड़ा है। बराला ने इनेलो को अछूत बताते हुए साफ तौर पर कहा है कि इस पार्टी का ना वर्तमान में आचरण है, ना ही पूर्व में रहा। इसलिए इनेलो के लिए भाजपा अछूत है या नहीं, किंतु भाजपा के लिए इनेलो जरूर अछूत है। भविष्य में भाजपा और इनेलो के गठबंधन की नजदीक भी कोई संभावना नहीं हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के इनेलो जेल भरो आंदोलन पर बीजेपी द्वारा समर्थन करने के ब्यान पर पलटवार करते हुए बराला ने कहा है कि उनकी साईकिल नहीं चल पा रही है, इसलिए हताश स्वरूप ऐसे ब्यान निकल कर सामने आ रहे है, जो धरातल से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला हताश और निराश हो चुके हैं। इनेलो का प्रदेश में किसी तरह का जनाधार नहीं बचा है। सुभाष बराला गुरुवार को जींद की नई अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा, जिला उपप्रधान डॉ. राज सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि पार्टी के नेता मौजूद थे।

बराला ने कहा कि योग कार्यक्रम किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि यह जनहित में उठाया गया संयुक्त कार्यक्रम है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों पर अंगुली उठाने वाले लोग हताशा के शिकार हैं। कांग्रेस और इनेलो के नेता सरकार के विकास कार्यों और नेक सोच के कारण बौखला चुके हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों द्वारा सांसद और विधायकों के सम्मान में खड़े होने का फैसला नियमों के मुताबिक लिया गया हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।