भाजपा संगठन को मजबूत कर तेजी से बढ़ रही आगे : बराला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा संगठन को मजबूत कर तेजी से बढ़ रही आगे : बराला

इनेलो पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है वहीं भाजपा संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर पर व

नरवाना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सोमवार को नरवाना पहुंचे। सुभाष बराला ने सोमवार को यहां पब्लिक धर्मशाला में नरवाना विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के तीनों मंडलों के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें की और पार्टी द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान व अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद चुप नहीं बैठे हैं बल्कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत करके हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करके प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रही है। सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में केवल दो-अढ़ाई महीनों का ही समय बाकी है जहां कांग्रेस अभी तक प्रदेश स्तर से लेकर जिला व ब्लाक स्तर तक अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई है और इनेलो पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है वहीं भाजपा संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर पर व पन्ना प्रमुख स्तर पर अपनी ईकाईयां गठित कर चुकी है। 
इस मौके पर उनके साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुरेश दनोदा, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रामफ ल लोट, एससी मोर्चा अध्यक्ष नसीब दनौदा, भाजपा नेता हंसराज समैण, धमतान मंडल उपाध्यक्ष बलविन्द्र धीमान, कुलवंत रसीदां, निगरानी कमेटी चेयमेन रिछपाल शर्मा, दयाराम रेवर, विरेन्द्र पूनियां, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, समाजसेवी अचल मितल, नरवाना मंडल अध्यक्ष अनिल जिंदल, धमतान मंडल अध्यक्ष मंदीप चहल, कुलदीप कंमाड़ो, राममेहर जांगड़ा सहित तीनों मंडलों के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।