Girl in a jacket

पाकिस्तान जाने वाला पानी रोकें

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा को भले ही अभी तक अपने हिस्से का एसवाईएल का पानी नहीं मिल पाया, लेकिन पाकिस्तान जा रहे रावी नदी के पानी को रोकने के लिए हरियाणा ने पंजाब पर दबाव बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पाकिस्तान जा रहे रावी के पानी को रोकने के लिए बीबीएमबी के सहयोग से बांध बनवाया जाए। इस पानी को रोककर संबंधित राज्यों में बंटवारा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्राइल और इंग्लैैंड की दस दिवसीय यात्रा से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखकर नया पासा फेंका है। पाकिस्तान जा रहे इस पानी को रोकने की परिकल्पना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने रोहतक दौरे के दौरान की थी।

पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने की बात 2008 से चल रही है, लेकिन नितिन गडकरी के रुख के बाद हरियाणा भी गंभीर हो गया है। केंद्र सरकार ने 2008 में इसे नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया था। इसी दौरान यह मामला उठा कि रावी का पानी पाकिस्तान जाने से रोका जाना चाहिए। इसके बाद सेंट्रल वाटर कमीशन में भी यह मामला आया और रावी-ब्यास लिंक बैराज-दो बनाने की योजना चर्चाओं में आई। मनोहर लाल ने इसी योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का आग्रह कैप्टन अमरिंदर सिंह से किया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– आहूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।